scriptकेजरीवाल, ममता और स्टालिन क्यों हैं एक जैसे, TN मंत्री की राय | Minister Rajendra Balaji accuses Mamta, kejri and Stalin | Patrika News
चेन्नई

केजरीवाल, ममता और स्टालिन क्यों हैं एक जैसे, TN मंत्री की राय

रजनीकांत के विचार जायज : मंत्री राजेंद्र बालाजी

चेन्नईFeb 27, 2020 / 09:33 pm

P S VIJAY RAGHAVAN

केजरीवाल, ममता और स्टालिन क्यों हैं एक जैसे, TN मंत्री की राय

केजरीवाल, ममता और स्टालिन क्यों हैं एक जैसे, TN मंत्री की राय

विरुदनगर. हिंसा से लोहा लेने के सुपरस्टार रजनीकांत के विचार पर तमिलनाडु के डेयरी विकास मंत्री राजेंद्र बालाजी ने सहमति जताते हुए इसे जायज बताया है।


जिले में नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने का कार्यक्रम ३मार्च को होना है। सीएम की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को मंत्री ने गुरुवार को जायजा किया।

पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के उक्त विचार को न्यायोचित बताया। उनका कहना था कि जो जनता में धार्मिक साम्प्रदायिकता की भावना भड़का रहे हैं उनसे सख्ती से निपटना जरूरी है।


मंत्री ने इस मामले में सीधा डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन पर आरोप लगाया कि वे धार्मिक साम्प्रदायिकता भड़का रहे हैं। वे फिजूल में बातों को हवा देते रहते हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, तमिलनाडु में स्टालिन व दिल्ली में केजरीवाल के आचरण की वजह से मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

राजेंद्र बालाजी ने प्रश्न किया कि स्टालिन ने हस्ताक्षर अभियान के तहत खूब दौड़ भाग की। यह धर्म का मसला था शायद इसलिए वे भागे। अगर यही जनता की कोई समस्या होती तो क्या स्टालिन इसी तरह की तत्परता दिखाते। वे मुस्लिम भाइयों में भय की भावना पैदा कर रहे हैं। देशभर में कुछ नेताओं का यही काम है। डीएमके की तरह धर्म की आड़ में राजनीति कर रही कुछ पार्टियों की वजह से ही दिल्ली में हिंसा हुई।

Home / Chennai / केजरीवाल, ममता और स्टालिन क्यों हैं एक जैसे, TN मंत्री की राय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो