scriptस्टालिन ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की | MK Stalin Condemns | Patrika News
चेन्नई

स्टालिन ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की

भाजपा को लोगों के क्रोध के लिए तैयार रहना चाहिए। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया गया।

चेन्नईMar 22, 2024 / 07:48 pm

PURUSHOTTAM REDDY

स्टालिन ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की

स्टालिन ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की

चेन्नई.

शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पूरे राजनीतिक जगत में चर्चा है। इसे लेकर विपक्षी दल के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा केवल विपक्ष ही जांच या गिरफ्तारी का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव से पहले आसन्न हार के डर से भाजपा सरकार हेमंत सोरेन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर अपनी हताशा प्रकट की है। भाजपा को लोगों के क्रोध के लिए तैयार रहना चाहिए। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया गया।

 

उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव से पहले आसन्न हार के डर से भाजपा सरकार हेमंत सोरेन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर अपनी हताशा प्रकट की है। भाजपा को लोगों के क्रोध के लिए तैयार रहना चाहिए। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया गया।

Hindi News/ Chennai / स्टालिन ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की

ट्रेंडिंग वीडियो