पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार चोर मकान का ताला तोड़कर मकान में घुसे और अंदर अलमारी में रखे करीब डेढ़ किलो सोने के गहने, ७० लाख के डायमंड और ढाई लाख रुपए उड़ा ले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अण्णा नगर के टी ब्लॉक निवासी सुदर्शन अपने परिजनों के साथ छुट्टी मनाने कोडैकनाल गए थे।
रविवार रात जब वे वापस लौटे तो घर के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो चोरी का पता चला। सुदर्शन ने अण्णा नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने चोरों को पकडऩे के लिए चार टीमें गठित की हैं।
प्रेम संबंध तोडऩे पर युवक ने चाकू से किशोरी को किया घायल
चेन्नई. कथित तौर पर प्रेम संबंध तोडऩे से आहत युवक ने दिन-दहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में १७ वर्षीया किशोरी पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। किशोरी का इससे बायां हाथ कट गया, उसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मामला मंगलवार सुबह अयनावरम का है। पुलिस ने हमला करने वाले अयनावरम की सालै स्ट्रीट निवासी सोलोमन राजा (२३) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि राजा का उसी इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ प्रेम संबंध थे लेकिन पिछले दो महीनों से वह उससे मिलना-जुलना कम कर उसे अनदेखी कर रही थी। मंगलवार सुबह उसने अयनावरम में नूर होटल के निकट से जाती पीडि़ता को रोका और उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वह उससे बात नहीं करना चाहती थी।
उससे पीछा छुड़ाकर जाने लगी। उसका व्यवहार राजा को रास नहीं आया इसलिए क्रोधित होकर चाकू से उसके हाथ पर वार कर दिया और भागने लगा। पीडि़ता के चिल्लाने पर राहगीरों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कीर रही है।