scriptएनआर कांग्रेस ने रंगासामी को पुदुचेरी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किया घोषित | NR Congress declares N Rangasamy as Chief Ministerial candidate for Pu | Patrika News
चेन्नई

एनआर कांग्रेस ने रंगासामी को पुदुचेरी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किया घोषित

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनआर कांग्रेस, जो एनडीए का हिस्सा है, ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में केंद्र शसित प्रदेश के पूर्व सीएम एन. रंगासामी के नाम की घोषणा की।

चेन्नईMar 10, 2021 / 08:08 pm

Vishal Kesharwani

एनआर कांग्रेस ने रंगासामी को पुदुचेरी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किया घोषित

एनआर कांग्रेस ने रंगासामी को पुदुचेरी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किया घोषित


पुुदुचेरी. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनआर कांग्रेस, जो एनडीए का हिस्सा है, ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में केंद्र शसित प्रदेश के पूर्व सीएम एन. रंगासामी के नाम की घोषणा की। यहां मंगलवार रात को पार्टी कार्यकारी समिति की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पहले कर्नाटक के भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सुराणा, जो पुदुचेरी चुनाव प्रभारी भी हैं, ने कहा था कि एनआर कांग्रेस अध्यक्ष एन.रंगासामी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे।

 

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर कोई प्रतिबद्धता नहीं है। चुनाव होने के बाद विधायक दल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला करेंगे। हालांकि एनआर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में रंगासामी के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर सुराणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर नेतृत्व को भ्रमित नहीं किया जा सकता है। हम बहुत ही अनुभवि रंगासामी की अध्यक्षता में चुनाव का सामना करने वाले हैं।

 

उन्होंने कहा कि एनआर कांग्रेस, एआईएडीएमके और भाजपा सुचारू रूप से कार्य कर रही है ताकि विस चुनाव में सफल हो सके। एनआर कांग्रेस की सीट स्पष्ट हो चुकी है और जल्द ही एआईएडीएमके और भाजपा की भी स्पष्ट हो जाएगी। पूर्व पीडबल्यूडी मंत्री ए. नमशिवायम, जो भाजपा से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के इच्छुक हैं, ने कहा कि हाई कमान के निर्णय को स्वीकारा जाएगा। उल्लेखनीय है कि एनआर कांग्रेस 16 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी, जबकि भाजपा और एआईएडीएमके शेष 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Home / Chennai / एनआर कांग्रेस ने रंगासामी को पुदुचेरी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार किया घोषित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो