scriptकेवल 123 गलियों में ही मिले कोविड-19 पॉजिटिव | Number of streets with new COVID-19 cases dips to 123 | Patrika News
चेन्नई

केवल 123 गलियों में ही मिले कोविड-19 पॉजिटिव

– लगातार कोविड-19 संक्रमितों में आ रही कमी

चेन्नईNov 28, 2020 / 10:15 pm

Santosh Tiwari

केवल 123 गलियों में ही मिले कोविड-19 पॉजिटिव

केवल 123 गलियों में ही मिले कोविड-19 पॉजिटिव


चेन्नई. नए कोविड-19 मामलों की गलियों की संख्या में कमी आई है। ग्रेटर चेन्नई निगम के अनुसार गुरुवार को 396 नए मामले सामने आए जो सिर्फ 123 गलियों से है। इससे पहले महामारी के दौरान एक हजार से अधिक गलियों में संक्रमित मामले थे। ऐसे में कई गलियों को कंटेनमेन्ट जोन में बदलना पड़ा था।
पॉजिटिव दर पांच फीसदी
एक महीने पहले 22 अक्टूबर को 398 गलियों में नए मामले सामने आए थे। अब कोविड-19 की सभी गलियों की बात की जाएं तो 400 से कम रह गई है। गुरुवार को निगम ने 7496 सैम्पल लिए। इनमें से 396 पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में पॉजिटिव रेट पांच फीसदी है। गुरुवार तक कोविड-19 के 2.13 लाख मामले सामने आए। जिसमें से 2.05 रिकवर किए जा चुके है। रिकवरी रेट 96 फीसदी है। अब तक 4020 लोग ट्रीटमेन्ट ले रहे हैं।
मनली जोन में केवल 68 मामले
मनली व शोलिंगल्लूर जोन में 100 से कम सक्रिय मामले रह गए हैं। इनमें क्रमशः 68 एवं 84 मामले ही है। अन्ननगर में 419 सक्रिय मामले हैं जो शहर जोन में सबसे अधिक है। अड्यार जोन में 399 मामले, तेनाम्पेट में 398 मामले एवं कोडम्बाक्कम जोन में 391 सक्रिय मामले रह गए हैं। यह शुक्रवार सुबह तक की स्थिति है। तिरु विका नगर में 381 सक्रिय मामले है। अम्बत्तुर में 325 तथा वलसरवाक्कम में 304 मामले है। करीब 60 फीसदी सक्रिय मामलों में पुरुष व शेष महिलाएं हैं। शहर में सक्रिय मामलों में 19 फीसदी मामले 50 से 59 आयुवर्ग के हैं।
मृत्यु दर 1.79 फीसदी
अब तक कोविड के चलते 3837 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर 1.79 फीसदी है। मनली, माधवरम एवं शोलिंगनल्लूर जोन में क्रमशः 40, 91 एवं 48 मौतें हो चुकी है। तेनाम्पेट, अन्नानगर एवं कोडम्बाक्कम जोन में सबसे अधिक मौतें हुई है। तेनाम्पेट व अन्नानगर में 486 व 433 मौतें हुई है। कोडम्बाक्कम में 425 लोगों की मौत हुई। तिरुवत्तियुर व तेनाम्पेट में मृत्यु दर 2.41 फीसदी व 2.37 फीसदी है।

Home / Chennai / केवल 123 गलियों में ही मिले कोविड-19 पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो