scriptप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेन्नई दौरा….स्टालिन पर बिफरी भाजप ाकहा-पीएम मोदी के साथ मंच पर मर्यादित नहीं था मुख्यमंत्री का व्यवहार | pm tour to chennai bjp | Patrika News
चेन्नई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेन्नई दौरा….स्टालिन पर बिफरी भाजप ाकहा-पीएम मोदी के साथ मंच पर मर्यादित नहीं था मुख्यमंत्री का व्यवहार

तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई आए थे।

चेन्नईMay 28, 2022 / 06:25 pm

Satish Sharma

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेन्नई दौरा....स्टालिन पर बिफरी भाजप ाकहा-पीएम मोदी के साथ मंच पर मर्यादित नहीं था मुख्यमंत्री का व्यवहार

अन्नामलै ने मुख्यमंत्री पर किया पलटवार

चेन्नई. तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई आए थे। हजारों करोड़ की कल्याणकारी योजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मंच साझा कर रहे थे जिसके बाद सियासत गरमा गई है। दरअसल एमके स्टालिन ने अपने भाषण में केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला और कई आरोप लगाए। उन्होंने तमिल भाषा के साथ भेदभाव का भी आरोप लगाया। भाजपा ने इस मुद्दे पर स्टालिन को तीखा जवाब दिया है। भाजपा ने स्टालिन को इस द्वीप का इतिहास याद दिलाते हुए सवाल किया कि आखिर कांग्रेस राज में कभी द्रमुक और स्टालिन ने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया।
जीएसटी की मांग पर दिया जवाब
एमके स्टालिन ने कहा केंद्र सरकार चाहती है कि राज्य सरकारें जनता की सेवा न कर पाएं। तमिलनाडु सरकार को केंद्र से अब तक 21761 करोड़ की राशि नहीं मिली है। इस पर अन्नामलै ने कहा जीएसटी के मामले में एमके स्टालिन को समझना चाहिए कि काउंसिल ने सभी की सहमति से फैसले किए थे। तमिलनाडु ने मुआवजे का जो विकल्प चुना था उसके तहत जुलाई 2022 के बाद उसे धनराशि मिलनी चाहिए। वे फालतू का मुद्दा बना रहे हैं। अब जब जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है तो तमिलनाडु को भी ज्यादा फायदा हो रहा है। वे तथ्यों को छोड़कर केवल राजनीति करना चाहते हैं।
मोदी ने भी दिया तमिल भाषा पर जवाब
स्टालिन ने मंच पर प्रधानमंत्री से मांग की थी कि तमिल को आधिकारिक और न्यायालय की भाषा बनाई जाए। उसे हिंदी के समान दर्जा दिया जाए। इस पर प्रधानमंत्री ने मंच से ही जवाब देते हुए कहा था कि तमिल शाश्वत और वैश्विक भाषा है। तमिल भाषा संस्कृति के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध है। भारत सरकार इसके लिए फंड भी जारी करती है। वहीं के अन्नामलै ने भी जवाब दिया और कहा कि प्रधानमंत्री ने तमिल भाषा के प्रति अपना लगाव प्रकट किया। मुझे नहीं लगता कि स्टालिन को अब कोई जवाब देना चाहिए क्योंकि वे केवल तुच्छ राजनीति में यकीन करते हैं।
अन्नामलै ने मुख्यमंत्री पर किया पलटवार
तमिलनाडु के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलै ने एमके स्टालिन पर पलटवार करते हुए कहा उनके इस व्यवहार से वे बेहद शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी एक प्रधानमंत्री के तौर पर यहां पहुंचे थे। यह कोई भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। हमारे मुख्यमंत्री को विनम्रता दिखानी चाहिए थी लेकिन उन्होंने अभद्रता दिखाई। उनका व्यवहार मर्यादित नहीं था।
इंदिरा गांधी ने दे दिया था श्रीलंका को गिफ्ट
अन्नामलै ने कहा 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने समुद्री सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के जरिए यह द्वीप गिफ्ट में श्रीलंका को दे दिया गया था। उसके बाद से श्रीलंका की ओर से द्वीप के आसपास मछली पकडऩे वाले भारतीय मछुआरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई सरकार की ओर से गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो