पुलिस वाहन पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
वाहन जांच के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस वाहन पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
चेन्नई. वाहन जांच के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मंदवेली निवासी शिवनंदनम (२६) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम गुरुवार रात अडयार के ग्रीनवेल्स रोड पर वाहन जांच कर रही थी। उसी दौरान शिवनंदनम वहां बाइक से आया। पुलिसकर्मियों ने उसे जांच के लिए रोका। वह नशे में बाइक चला रहा था। शराब पीकर बाइक चलाने के सवाल पर वह रोने लगा और कहा कि वह अब अपनी जिंदगी से तंग आ गया और और नदी में जाकर कूद जाएगा। वह लगातार जिंदगी से परेशान होकर जान देने की बात कर रहा था लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे जाने नहीं दिया। गुस्से में आकर वह पुलिस वाहन के साथ तोडफ़ोड़ करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुस्से में आकर वह पुलिस वाहन के साथ तोडफ़ोड़ करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Home / Chennai / पुलिस वाहन पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार