scriptRajnikanth को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना | pray for rajnikanth to become Chief Minister | Patrika News

Rajnikanth को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना

locationचेन्नईPublished: Jun 22, 2019 05:31:50 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

चिदम्बरम नटराजन मंदिर में यज्ञ
Yajna at Chidambaram Natraj Temple

pray for rajnikanth to become Chief Minister

Rajnikanth को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना

चेन्नई. भले ही superstar Rajnikanth अपने राजनीतिक प्रवेश को लेकर कुछ कर रहे हों या नहीं, लेकिन उनके भाई सत्यनारायण राव रजनीकांत को २०२१ के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को कथित तौर पर चिदम्बरम स्थित नटराजन मंदिर में विशेष यज्ञ कर रजनीकांत को मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना की। रिपोर्ट के अनुसार rajnikanth के बहुत से प्रशंसकों ने भी यज्ञ में हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि रजनीकांत Rajnikanth पिछले कई सालों से राजनेता की भूमिका के लिए चर्चा में है। वर्ष २०१७ में उन्होंने अपने राजनीतिक प्रवेश की घोषणा की थी। लेकिन पार्टी के गठन और लांच को लेकर वे अब तक कुछ नहीं बोले हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि उनके राजनीतिक प्रवेश का भगवान निर्णय लेंगे। हाल ही हुए लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने स्पष्ट भी किया था कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन जल्द ही पार्टी का गठन कर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो