scripthindi mews in chennai राजस्थान पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान | rajasthan patrika harit pradesh abhiyan | Patrika News
चेन्नई

hindi mews in chennai राजस्थान पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान

बरसात के मौसम में लगाएं अधिकाधिक पौधे -अग्निशमन एवं बचाव दल के कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण -प्रवासियों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

चेन्नईJul 14, 2019 / 08:35 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

chennai

tree plantation

चेन्नई. राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत रविवार को वालटैक्स रोड स्थित अग्निशमन एवं बचाव दल कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के साथ ही प्रवासियों ने पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया। अग्निशमन अधिकारी एस. सेंथिल कुमार ने अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधरोपण का कार्य एक अच्छा अभियान है। विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जाना जरूरी है। पौधरोपण से निसंदेह पर्यावरण स्वच्छ रह सकेगा। राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण के कार्य में राजपुरोहित सेवा संघ, राजपुरोहित युवा सेवा संघ तथा राजपुरोहित स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों का प्रमुख सहयोग रहा। अग्निशमन अधिकारी एस. सेंथिल कुमार ने राजस्थान पत्रिका के इस अभियान की सराहना करते हुए परिसर में पौधरोपण करने पर आभार जताया।
इस अवसर पर राजपुरोहित सेवा संघ चेन्नई के अध्यक्ष अर्जुनसिंह मोहराई ने कहा कि पेड़ों की कमी के कारण ही आज लोग शुद्ध हवा के लिए तरस रहे हैं। आज जिस तरह वनों का नाश हो रहा है। ऐसे में पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिससे मौसम में असमानता के साथ-साथ मनुष्य के जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। ऐसे में सभी को पौधरोपण के साथ पौधों को बचाने में आगे आने की जरूरत है। पेड़ पौधे न केवल जीवन के सच्चे साथी है बल्कि जीवन की रक्षा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज देश ही नहीं बल्कि पर्यावरण को लेकर समूचा विश्व चिंतित है। आम जन को पेड-पौधों के संरक्षण के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। पेड़-पौधे हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। कोशिश की जाएं की बरसात के मौसम में जितना संभव हो उतना हम पौधे लगाए। न केवल खुद पौधे लगाएं बल्कि अन्य लोगों को भी अधिकाधिक पोधरोपण के लिए प्रोत्साहित करें। पौधों से वातावरण स्वच्छ रह सकता है। आज के दौर में इनकी महत्ती जरूरत महसूस की जा रही है। हमें इस मौसम में अधिकाधिक पौधे लगाने चाहिए। इससे ही प्रदेश हरा-भरा बना रह सकेगा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण जरूरी है
राजपुरोहित स्पोर्ट्स क्लब चेन्नई के वरिष्ठ सदस्य कमलसिंह चम्पाखेड़ी ने कहा कि हरियाली से ही देश हरा-भरा होगा। पेड़ों को बचाना व उनका संरक्षण हमारा दायित्व बनता है। हम अधिकाधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित सार-संभाल करें। इसी से पर्यावरण की शुद्धि बनी रह सकेगी। महानगर में पौधे लगाने के लिए स्थानों का अभाव बना हुआ है। खासकर साहुकारपेट जैसी जगह पर पौधे लगाने के लिए स्थान ही नहीं बचे है। ऐसे में ऐसे स्थानों पर जहां भी जगह मिले हमें पौधे लगाने के लिए आगे आना चाहिए। आज नदियां प्रदूषित हो चुकी है। जल संकट के हालात बढ़ रहे हैं। हम प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। पेड-पानी बचने से ही हमारी जिंदगी व भविष्य सुरक्षित रह सकेगी।
प्रारम्भ में राजस्थान पत्रिका चेन्नई के मुख्य उप संपादक अशोकसिंह राजपुरोहित ने राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान की जानकारी दी और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजपुरोहित सेवा संघ, राजपुरोहित युवा सेवा संघ तथा राजपुरोहित स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने पौधरोपण में सहयोग किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी पौधे रोपे।

Home / Chennai / hindi mews in chennai राजस्थान पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो