scriptलॉकडाउन में छूट के बाद भी संक्रमण में कमी | Reduction in infection even after relaxation in lockdown | Patrika News
चेन्नई

लॉकडाउन में छूट के बाद भी संक्रमण में कमी

सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारण चेन्नई के सभी 15 जोन तेजी से कोरोना महामारी से उबर रहे हैं।

चेन्नईJun 12, 2021 / 06:15 pm

Ram Naresh Gautam

लॉकडाउन में छूट के बाद भी संक्रमण में कमी

लॉकडाउन में छूट के बाद भी संक्रमण में कमी

चेन्नई. चेन्नई में शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 11 हजार से नीचे हो गई है। तमिलनाडु सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारण चेन्नई के सभी 15 जोन तेजी से कोरोना महामारी से उबर रहे हैं।
चेन्नई में पिछले महीने एक दिन में 4,000 से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई अब यह संख्या अब घटकर 1100 से भी नीचे आ गई है।

चेन्नई में शुक्रवार सुबह तक पीडि़तों की कुल संख्या 5 लाख 22,052 हो गई है जबकि 5 लाख 02,184 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होकर घर लौट गए।
शुक्रवार शाम को जारी नए बुलेटिन के अनुसार सक्रिय मामले 12,210 से घटकर 10 हजार 845 हो चुके हैं। हालांकि जोनवार मरीजों की अपडेट रिपोर्ट शनिवार सुबह ही जारी होगी।

महापालिका की जोनवार जारी रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई के सभी 15 जोन में कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 1,200 से भी कम हो गई है।
मार्च से बढ़ी मरीजों की संख्या
चेन्नई में, अण्णा नगर, कोडम्बाक्कम और अडयार क्षेत्रों में 1100 लोगों का इलाज किया जा रहा है। कोरोना के नए म्यूटेशन की वजह से मार्च महीने से मामले बढऩे लगे और यह संख्या मई के मध्य में चरम पर थी, जब कोरोना पीडि़तों की संख्या एक दिन में 6,000 से अधिक हो गई थी।
कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए 10 मई से घोषित सामान्य प्रतिबंध के कारण चेन्नई में संक्रमितों की संख्या में दिन-ब-दिन गिरावट आती जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो