scriptलॉकडाउन एवं प्रतिबंधों के चलते स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव | special train | Patrika News
चेन्नई

लॉकडाउन एवं प्रतिबंधों के चलते स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव

लॉकडाउन एवं प्रतिबंधों के चलते स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव

चेन्नईMay 16, 2021 / 06:09 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

special train

special train

चेन्नई. कोविड -19 महामारी में वृद्धि को रोकने के लिए तमिलनाडु सरकार द्वारा लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन और प्रतिबंधों के मद्देनजर चेन्नई क्षेत्र में संचालित श्रमिक स्पेशल के लिए संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। यह 17 मई 2021से लागू होगी। कर्मकार विशेष सेवाओं के पैटर्न में परिवर्तन किया गया है। कार्यदिवसों (सोमवार से शनिवार) के दौरान संचालित कामगार विशेष सेवाएं 17 मई 2021 से प्रभावी होगी।
205 सेवाएं संचालित की जाएगी
मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स आवड़ी तिरुवल्लूर/अरक्कोणम/तिरुत्तनी के लिए 42 सेवाएं, तिरुत्तनी/अरक्कोणम/तिरुवल्लूर/आवड़ी- मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स के लिए 43 सेवाएं, मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स – गुमुडीपुण्डी / सुल्लुरुपेटा के लिए 15 सेवाएं, सुल्लुरुपेटा / गुमुडीपुण्डी – मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स के लिए 15 सेवाएं, चेन्नई बीच – वेलाचेरी के लिए 12 सेवाएं, वेलाचेरी – चेन्नई बीच के लिए 12 सेवाएं, चेन्नई बीच – तांबरम/चेंगलपट्टू/तिरुमलपुर के लिए 33 सेवाएं तथा तिरुमलपुर/चेंगलपट्टू/तांबरम – चेन्नई बीच के लिए 33 सेवाएं होगी। सप्ताह के दिनों (सोमवार से शनिवार) के दौरान कुल 205 सेवाएं संचालित की जाएंगी। यह समय सारिणी अगले आदेश तक जारी रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन सेवाएं चालू रखने का निर्णय लिया गया है।

Home / Chennai / लॉकडाउन एवं प्रतिबंधों के चलते स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो