scriptकई विशेष ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया | special train | Patrika News
चेन्नई

कई विशेष ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया

कई विशेष ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया

चेन्नईMay 18, 2021 / 10:33 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

special train,special train

special train,special train

चेन्नई. कई विशेष ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 06617 रामेश्वरम-कोयंबत्तुर साप्ताहिक स्पेशल 26 मई 2021, ट्रेन संख्या 06618 कोयंबत्तुर -रामेश्वरम साप्ताहिक स्पेशल 25 मई 2021, ट्रेन संख्या 06855 पुदुचेरी-मैंगलोर साप्ताहिक विशेष 20 और 27 मई 2021, गाड़ी संख्या 06856 मंगलौर-पुदुचेरी साप्ताहिक विशेष 21 और 28 मई 2021, ट्रेन संख्या 06861 पुदुचेरी-कन्याकुमारी साप्ताहिक विशेष 23 और 30 मई 2021, ट्रेन संख्या 06862 कन्याकुमारी-पुदुचेरी साप्ताहिक स्पेशल 24 और 31 मई 2021 तथा ट्रेन संख्या 06335 गांधीधाम बीजी-नागरकोइल साप्ताहिक स्पेशल 28 मई 2021 और ट्रेन संख्या 06336 नागरकोइल-गांधीधाम बीजी साप्ताहिक स्पेशल 25 मई 2021 को अस्थायी रूप से रद्द रहेगी।
कम यात्री भार के चलते कई विशेष ट्रेनें रद्द

इसी तरह से विशेष ट्रेनों को कम यात्री भार के कारण अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। जिसमें ट्रेन संख्या 02645 इंदौर-कोचुवेली साप्ताहिक स्पेशल 24 और 31 मई 2021 तथा गाड़ी संख्या 02646 कोचुवेली-इंदौर साप्ताहिक विशेष 22 एवं 29 मई 2021 को अस्थायी रूप से रद्द रहेगी। पिछले दिनों भी रेलवे ने कई यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया है। इन दिनों देश के कई राज्यो में लॉकडाउन के चलते आवाजाही कम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो