scriptमंदिर के पास महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार | Tamil Nadu: 40-year-old widow gang-raped in temple | Patrika News

मंदिर के पास महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

locationचेन्नईPublished: Jan 08, 2021 06:01:10 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

जिले में स्थित एक मंदिर के पास कथित तौर पर 40 वर्षीय एक विधवा का बलात्कार करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

मंदिर के पास महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

मंदिर के पास महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार


नागपट्टिनम. जिले में स्थित एक मंदिर के पास कथित तौर पर 40 वर्षीय एक विधवा का बलात्कार करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों को संदिग्ध आधार पर गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया है और जांच पड़ताल जारी है। पीडि़ता संदिग्धों को जानती है क्योंकि वे पास के इलाके के रहने वाले है। नागपट्टिनम पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मीना ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि दोनों पिछले कुछ दिनों से महिला को कॉल कर प्रताडि़त कर रहे थे।

 

इसी बीच बुधवार रात जब महिला अपनी बहन के घर वेलीपालयम जा रही थी तो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसके बाद उसे पास के एक मंदिर ले जाया गया और उसके साथ यौन उत्पीडऩ किया गया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की पहचान वनीपेट्टै तिरु निवासी एम. अरुण राज और अक्कारैकुलम निवासी के. आनंद के तौर पर हुई है, दोनों मजदूरी करते हैं। सूत्रों के अनुसार वेदारान्यम के पास स्थित एक गांव की रहने वाली महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। गजा चक्रवात के बाद अपनी दो बेटियों के साथ वे नागपट्टिनम में जाकर रहने लगी। वेलीपालयम में किराए का घर लेकर वहीं रहने लगी और दिहाड़ी मजदूरी कर घर का कार्य करने लगी। जब वे अपनी बहन के घर रहना शुरू की तो युवक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

 

जब महिला रात 9 बजे अपनी बहन के घर जा रही थी तो दोनों युवकों ने उसका रास्ता रोक कर उस पर हमला कर दिया। महिला का जबरी मुह दबा कर उसे पास के एक मंदिर के पास लेकर गए और उसके साथ यौन उत्पीडऩ किया। महिला ने अपने कमाए पैसे उन्हें देकर जाने का आग्रह भी किया, लेकिन पांच घटों तक महिला को प्रताडि़त किया गया। महिला का वर्तमान में नागपट्टिनम के सरकारी जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

महिला ने आरोप लगाया कि युवकों ने पुलिस के पास नहीं जाने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इंस्पेक्टर पी. त्यागराजन ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। विभिन्न धाराओं के तहत युवकों को गिरफ्तार किया गया है और रिमांड पर लेने से पहले उन्हें मजीस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो