scriptमुख्यमंत्री ने डेल्टा किसानों के लिए 61 करोड़ रूपए के कुरुवई पैकेज की घोषणा की | Tamil Nadu CM Stalin announces Rs.61 Cr Kuruvai package for delta farm | Patrika News
चेन्नई

मुख्यमंत्री ने डेल्टा किसानों के लिए 61 करोड़ रूपए के कुरुवई पैकेज की घोषणा की

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को डेल्टा किसानों के लिए 61.0९ करोड़ रूपए के कुरुवई पैकेज की घोषणा की।

चेन्नईJun 17, 2021 / 06:27 pm

Vishal Kesharwani

मुख्यमंत्री ने डेल्टा किसानों के लिए 61 करोड़ रूपए के कुरुवई पैकेज की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने डेल्टा किसानों के लिए 61 करोड़ रूपए के कुरुवई पैकेज की घोषणा की


चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को डेल्टा किसानों के लिए 61.0९ करोड़ रूपए के कुरुवई पैकेज की घोषणा की। इस योजना से तंजावुर, नागपट्टिनम, मइलादुतुरई और तिरुवारूर जिले के अलावा कड्लूर, अरियलूर और तिरुचि जिले के कुछ किसानों समेत 2,07,259 किसानों को लाभ मिलेगा। यहां जारी एक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री ने कहा किसानों द्वारा अधिक उपज सुनिश्चित करने की दृष्टि से 2 हजार 870 मीट्रिक टन प्रमाणित धान के बीज, 1.९० लाख एकड़ के लिए रासायनिक उर्वरक और 24 हजार एकड़ के लिए हरी खाद के बीज रियायती मूल्य पर किसानों को दिए जाएंगे।

 

इसके लिए सरकार ने 50 करोड़ निर्धारित किया है और खेत व तालाबों की स्थापना के लिए 11.०९ करोड़ का आवंटन भी किया गया है। उन्होंने कहा आमतौर पर कुरुवई की खेती डेल्टा जिलों में 3.२ लाख एकड़ भूमि में होती है। लेकिन इस साल कुरुवई खेती को 3.५ लाख एकड़ भूमि पर करने की योजना बनाई गई है। राज्य की कृषि विभाग अल्पकालीन धान के बीज, रासायनिक उर्वरक, जैव उर्वरक एवं सूक्ष्म पोषक तत्व एवं अन्य इनपुट सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने की व्यवस्था कर रहा है। साथ ही प्रत्यारोपण कार्य को तेजी से शुरू करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। 14 जून तक 1,69,300 एकड़ भूमि में कुरुवई की खेती की जा रही थी।

Home / Chennai / मुख्यमंत्री ने डेल्टा किसानों के लिए 61 करोड़ रूपए के कुरुवई पैकेज की घोषणा की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो