scriptTamilnadu : वैन की टक्कर से 3 किशोरों की मौत, 1 गंभीर | Tamil Nadu: Three teens on bike hit by van die, another critical | Patrika News
चेन्नई

Tamilnadu : वैन की टक्कर से 3 किशोरों की मौत, 1 गंभीर

Mamallapuram से Chennai आ रहे एक ही दोपहिया वाहन पर सवार चार किशोरों में से तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

चेन्नईNov 21, 2019 / 03:01 pm

shivali agrawal

Tamil Nadu: Three teens on bike hit by van die, another critical

Tamil Nadu: Three teens on bike hit by van die, another critical

चेन्नई. महाबलीपुरम से चेन्नई आ रहे एक ही दोपहिया वाहन पर सवार चार किशोरों में से तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि बाइक गलत साइड पर जा रही थी इसलिए ये दुघर्टना हुई। घायल को चेंगलपट्टु के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों में दो की पहचान अन्ना नगर निवासी स्कूली छात्रा मोहना 16, वाटरटैंक कॉलोनी निवासी के. भरत के रूप में हुई है। एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है।

 

Tamil Nadu : मां ने बेटी को जला कर खुद को लगाई आग/
गए थे जन्मदिन मनाने

मंगलवार को मोहना का जन्मदिन था। ये सभी उसका जन्मदिन मनाने महाबलीपुरम गए थे। रात 11.15 के आसपास ये लोग एक ही बाइक पर सवार हो वापिस आ रहे थे।
भरत गाड़ी चला रहा था। गाड़ी में पेट्रोल कम होने के कारण उन लोगो ने सडक़ के दूसरी ओर स्थित पेट्रोल पम्प से गाड़ी पेट्रोल भरवाया।

पेट्रोल भरवाने के बाद वो लोग आगे बढ़े। इसी समय Mamallapuram से आ रही मिनी वैन से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारो सडक़ पर जा गिरे।
वैन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने तक तीन लोगो की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दोनो मृतकों की पहचान उनके मोबाइल फोन के माध्यम से की। घायल किशोर की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है। महाबलीपुरम ने मामला दर्ज कर लिया है। वैन चालक की तलाश जारी है।

Home / Chennai / Tamilnadu : वैन की टक्कर से 3 किशोरों की मौत, 1 गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो