scriptतमिलनाडु के पर्यटन मंत्री ने सचिवालय में हेरिटेज वॉक को दिखाई हरी झंडी | Tamil Nadu Tourism Minister flags off heritage walk in Secretariat | Patrika News
चेन्नई

तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री ने सचिवालय में हेरिटेज वॉक को दिखाई हरी झंडी

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के हिस्से के रूप में हुआ आयोजन

चेन्नईSep 26, 2021 / 05:53 pm

Vishal Kesharwani

तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री ने सचिवालय में हेरिटेज वॉक को दिखाई हरी झंडी

तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री ने सचिवालय में हेरिटेज वॉक को दिखाई हरी झंडी



चेन्नई. राज्य के पर्यटन मंत्री एम. मतिवेंदम ने रविवार को सचिवालय से कॉलेज के छात्रों के हेरिटेज वॉक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फोर्ट सेंट जॉर्ज में वाटर गेट से हेरिटेज वॉक शुरू हुआ और किंग्स बैरक, क्वाइव पैलेस, द कॉर्नवालिस कपोला, सेंट जॉर्ज फोर्ट म्यूजियम, नॉर्थ स्ट्रीट, परेड स्क्वायर, सेंट मैरी चर्च, वालाजा गेट, सेंट थॉमस गेट और थॉमस स्ट्रीट से होते हुए सेंट जॉर्ज गेट में समाप्त हुआ। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के हिस्से के रूप में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया था, जिसमें शहर के करीब 50 कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया और सेंट जॉर्ज किले के अंदर स्थित विरासत स्थलों का दौरा किया।

 

हेरिटेज वॉक के दौरान छात्रों को विरासत स्थलों के इतिहास और आज की राजनीति पर उनके प्रभाव के बारे में बताया गया। हर साल 27 सितंंबर को संघ राष्ट्रों द्वारा विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है और इस दिन पर्यटन के महत्व पर जोर देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हर साल वैश्विक पर्यटन दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है और इस साल की थीम टूरिज्म फॉर इंक्लूजीव ग्रोथ थी।

Home / Chennai / तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री ने सचिवालय में हेरिटेज वॉक को दिखाई हरी झंडी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो