scriptपलानीस्वामी, स्टालिन ने जगनमोहन को दी जन्मदिन की शुभकानाएं | Tamilnadu CM greets AP counterpart Jagan on his birthday | Patrika News
चेन्नई

पलानीस्वामी, स्टालिन ने जगनमोहन को दी जन्मदिन की शुभकानाएं

जगन मोहन रेड्डी ने मनाया अपना 48वां जन्मदिन

चेन्नईDec 21, 2020 / 06:52 pm

PURUSHOTTAM REDDY

चेन्नई.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी (TamilNadu chief minister K. Palaniswami) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

 

https://twitter.com/ysjagan?ref_src=twsrc%5Etfw

 

पलनीस्वामी ने रेड्डी को बधाई संदेश कहा, “आपके जन्मदिन के खुशी के मौके पर मेरी ओर से आपको हार्दिक शुभकामनाएं और आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।” उन्होंने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर आंध्र प्रदेश के लोगों की मजबूती और जोश के साथ सेवा करने के लिए आपको कई और वर्षों सेवा प्रदान करे।”

https://twitter.com/ysjagan?ref_src=twsrc%5Etfw

 

विपक्ष डीएमके पार्टी के अध्यक्ष एमके स्टालिन (DMK president MK Stalin) ने भी रेड्डी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। स्टालिन ने ट्वीट किया, “डीएमके और तमिलनाडु की जनता की ओर से मेरी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे अच्छे मित्र वाय.एस. जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की बधाई।” उन्होंने कहा, “मैं उनके राज्य और देश की जनता की कई वर्षों तक सेवा की उनके लिए कामना करता हूं।”

Home / Chennai / पलानीस्वामी, स्टालिन ने जगनमोहन को दी जन्मदिन की शुभकानाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो