scriptतेजस की पुस्तक बरगद के पेड़ का विमोचन | Tejas Book: bargad ke ped Released | Patrika News
चेन्नई

तेजस की पुस्तक बरगद के पेड़ का विमोचन

तेजस की लिखी पुस्तक बरगद के पेड़ का विमोचन यहां आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

चेन्नईJan 14, 2019 / 01:18 pm

Santosh Tiwari

book,Released,reality,

तेजस की पुस्तक बरगद के पेड़ का विमोचन

चेन्नई. तेजस की लिखी पुस्तक बरगद के पेड़ का विमोचन यहां आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। इस पुस्तक का प्रकाशन नोशन प्रेस ने किया गया है। यह कविता और गद्य का संग्रह है। इस पुस्तक में जीवन की वास्तविकता के बारे में बताया गया है। लेखक ने अपने कार्य के जरिए इन वास्तविकताओं को उजागर किया है। बुक लांच के मौके पर तेजस ने कहा कि मुझे आशा है कि लोग मेरे कार्य को प्रेम करेंगे। मेरा सपना सत्य हुआ है। इसका कारण अपने काम से प्रेम करना था। पुस्तक में जीवन के विभिन्न दृष्टिकोण को दिखाया गया है। इसमें खट्टी-मीठी यादों, सच्चे प्रेम, मित्रता एवं सामाजिक बुराइयों और विचारों को कल्पना के जरिए संजोया गया है जो एक कलाकार की भावनाएं हैं। गौरतलब है कि तेजस ने बचपन से अपना लेखन शुरू किया था। जीवन में कई बाधाओं के बावजूद उन्होंने अपने विचारों को और कुछ सुन्दर यादों को लिखा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो