scriptकोयम्बत्तूर की घटना… बलात्कारी को पकडऩे के लिए पीडि़ता और बच्चे का होगा डीएनए टेस्ट | the victim and the child will have a DNA test | Patrika News
चेन्नई

कोयम्बत्तूर की घटना… बलात्कारी को पकडऩे के लिए पीडि़ता और बच्चे का होगा डीएनए टेस्ट

महिला ने दो बार बच्चे को दे चुकी है जन्म …अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

चेन्नईJun 25, 2022 / 08:41 pm

Satish Sharma

कोयम्बत्तूर की घटना... बलात्कारी को पकडऩे के लिए पीडि़ता और बच्चे का होगा डीएनए टेस्ट

कोयम्बत्तूर की घटना… बलात्कारी को पकडऩे के लिए पीडि़ता और बच्चे का होगा डीएनए टेस्ट

कोयम्बत्तूर. कोयम्बत्तूर ग्रामीण जिला पुलिस ने एक दिव्यांग महिला के साथ बलात्कार, यौन उत्पीडऩ और गर्भवती करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि महिला ने दो बार बच्चों को जन्म दिया था और पुलिस यह पता लगा रही है कि महिला के साथ एक ही व्यक्ति ने बलात्कार किया या फिर और भी लोग भी शामिल है।
दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम की धारा 376 (2) (1) और धारा 92 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकडऩे के लिए महिला और उसके बच्चों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा।पुलिस ने कहा कि महिला शिकायत दर्ज करने को तैयार नहीं थी। आशंका है कि अपराधी महिला के परिचित लोगों में से ही हो सकता है।
महिला पिता के साथ तोंडामुत्तुर में रहती थी
जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय महिला पिता के साथ तोंडामुत्तुर में रहती थी। महिला ने 2020 में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे समाज कल्याण विभाग वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कहा कि 64 वर्षीय पिता और उनकी बेटी ने यौन उत्पीडऩ के बारे में शिकायत नहीं की और कोयम्बत्तूर ग्रामीण क्षेत्र के पेरूर के पास रंगा नगर में शिफ्ट हो गए। महिला ने मार्च 2022 में फिर से एक बच्ची को जन्म दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जिला कलक्टर (डीएम) से की। डीएम ने तत्काल समाज कल्याण विभाग को जांच करने के निर्देश दिया। समाज कल्याण अधिकारी ने महिला के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण की लिखित शिकायत दर्ज कराई और आईपीसी की धारा 376(2)(1) और धारा 92(बी) के तहत मामला दर्ज किया।

Home / Chennai / कोयम्बत्तूर की घटना… बलात्कारी को पकडऩे के लिए पीडि़ता और बच्चे का होगा डीएनए टेस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो