scriptमार्च 2021 तक तिरुचि के दो प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं को पूरा होगा कार्य | Tiruchy: Two major road development projects expected to be completed | Patrika News
चेन्नई

मार्च 2021 तक तिरुचि के दो प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं को पूरा होगा कार्य

राज्य की हाईवे विभाग द्वारा विकास परियोजना के तहत आगामी 2021 तक तिरुचि-करुर हाईवे और मन्नाचल्लूर-तुरैयूर बाईपास रोड

चेन्नईOct 21, 2020 / 03:56 pm

Vishal Kesharwani

मार्च 2021 तक तिरुचि के दो प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं को पूरा होगा कार्य

मार्च 2021 तक तिरुचि के दो प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं को पूरा होगा कार्य


तिरुचि. राज्य की हाईवे विभाग द्वारा विकास परियोजना के तहत आगामी 2021 तक तिरुचि-करुर हाईवे और मन्नाचल्लूर-तुरैयूर बाईपास रोड, जो कि जिले की प्रमुख सड़के हैं, का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। हाईवे विभाग दोनों सड़कों के निर्माण का कार्य काफी तेजी से कर रहा है और मार्च तक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार तिरुचि-करुर हाईवे के रोड विस्तार का कार्य 55 प्रतिशत और तुरैयूर बाईपास रोड का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।

 

जिला कलक्टर एस. शिवरसु ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सड़कों के विकास कार्य की जांच की। उन्होंने कहा दोनों सड़कों का निर्माण कार्य कुछ महीने पहले शुरू होने के बावजूद काफी तेजी से हो रहा है। हाईवे विभाग की ओर से निर्माण कार्य आगामी 31 मार्च से पहले पहले किए जाने की उम्मीद है। कार्य पूरा होते ही सड़कों को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। लंबे समय से प्रस्तावित इस परियोजना का कार्य लॉकडाउन के बीच ही शुरू किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों परियोजना अलग अलग चरण पर पहुंच चुकी हैं। तुरैयूर बाइपास रोड पर कुछ ही काम बचे हुए हैं, जबकि करुर हाईवे परियोजना में काफी तेजी से विकास किया जा रहा है।

 

बारिश के दौरान नही होने वाले कार्यो को पूरा किया जा चुका है। इसी वजह से मार्च तक दोनों परियोजनाओं के पूरा होने की उम्मीद है, जबकि कार्य पूरा होने का समयसीमा नवंबर 2019 दिया गया था। 25.१५ करोड़ की लागत से बाइपास रोड और 55.७५ करोड़ की लागत से तिरुचि-करुर हाईवे के विस्तार का निर्माण कार्य हो रहा है।

Home / Chennai / मार्च 2021 तक तिरुचि के दो प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं को पूरा होगा कार्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो