scriptतमिलनाडु में लग सकते है कुछ और कड़े प्रतिबंध, आज शाम हो सकती है घोषणा | TN Govt likely to announce stringent curbs this evening | Patrika News
चेन्नई

तमिलनाडु में लग सकते है कुछ और कड़े प्रतिबंध, आज शाम हो सकती है घोषणा

तमिलनाडु में लग सकते है कुछ और कड़े प्रतिबंध, आज शाम हो सकती है घोषणा

चेन्नईApr 24, 2021 / 02:22 pm

PURUSHOTTAM REDDY

TN Govt likely to announce stringent curbs this evening

TN Govt likely to announce stringent curbs this evening

चेन्नई.

तमिलनाडु में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए राज्य सरकार कड़े कदम उठा रही हैं लेकिन रोजाना नित नए रिकॉर्ड बन रहे है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सजगता दिखाते हुए राज्य सरकार शनिवार शाम को नए प्रतिबंधों की घोषणा कर सकती है। सिनेमा हॉल, शोपिंग मॉल समेत भीड-भाड वाले जगहों को बंद करने का आदेश जारी कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु सरकार शुक्रवार रात से बैठक कर रही है। अनुमान है कि शनिवार शाम को सरकार नए प्रतिबंधों की घोषणा कर सकती है। हालांकि राज्य में संपूर्ण लॉकडाउनलागू नहीं किया जाएगा लेकिन कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। माना जा रहा है कि शुक्रवार से सोमवार सुबह तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

मंदिरों में ऋद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर के पुजारी पूजा कर सकते है। अभी फिलहाल मंदिर समारोह पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है लेकिन कुछ दिनों बाद समारोह को मंदिर के कर्मचारियों द्वारा उत्सव मनाने की अनुमति दी जा सकती है। बार और होटल दोनों बंद होंगे लेकिन टेक-अवे सर्विस जारी रहेगी।

Home / Chennai / तमिलनाडु में लग सकते है कुछ और कड़े प्रतिबंध, आज शाम हो सकती है घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो