scriptराज्य के नेताओं ने दी एस. रामकृष्णन को बधाई | TN leaders greet Ramakrishnan for Sahitya Akademi Award | Patrika News
चेन्नई

राज्य के नेताओं ने दी एस. रामकृष्णन को बधाई

– साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए

चेन्नईDec 07, 2018 / 02:54 pm

Ritesh Ranjan

author,award,leaders,greet,

राज्य के नेताओं ने दी एस. रामकृष्णन को बधाई

चेन्नई. विख्यात लेखक एस. रामकृष्णन को उनके उपन्यास संचारम के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी सहित कई नेताओं ने बधाई प्रेषित की है।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा इस पुरस्कार के लिए वे लेखक को दिल से बधाई देते है। वे उल्लेखनीय लेखकों में से एक हैं और उन्होंने कई छोटी कहानियां, उपन्यास, निबंध, बच्चों की किताबें और पटकथा, फिल्मों के लिए संवाद लिखे हैं। वे सरल शैली में लिखते हैं जिसे आम आदमी भी समझ सके। वे उल्लेखनीय लेखकों में से एक हैं और उन्होंने कई छोटी कहानियां, उपन्यास, निबंध, बच्चों की किताबें और पटकथा, फिल्मों के लिए संवाद लिखे हैं। वे सरल शैली में लिखते हैं जिसे आम आदमी भी समझ सके।
द्रमुक अध्यक्ष ने भी रामकृष्णन को बधाई दी। स्टालिन ने कहा यह तमिल भाषा और तमिल साहित्यिक दुनिया के लिए सम्मान की बात है। उल्लेखनीय है कि 2010 में भी उनको उनके उपन्यास यामम के लिए टैगोर साहित्य पुरस्कार से नवाजा गया था।

—————————————————————

संगठन में है शक्ति
चेन्नई. अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा कल्पना गगडानी, दक्षिणांचल की उपाध्यक्ष शैला कलंत्री, दक्षिणांचल की संयुक्त मंत्री प्रकाश मूंदड़ा के चेन्नई पहुंचने पर माहेश्वरी भवन में महिला मंडल द्वारा समारोह हुआ। तमिलनाडु, केरल पांडिचेरी प्रादेशिक अध्यक्ष पुष्पलता झंवर और सचिव सुनीता बिसानी, दक्षिणांचल राष्ट्रीय संयोजक (सुगंधा समिति )नीलम सारडा, महिला उद्योग की मंत्र शकुंतला मोहता, माहेश्वरी सभा अध्यक्ष प्रमोद मालपानी, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश मालपानी भी उपस्थित थे। इस मौके पर अध्यक्षा ने संगठन की शक्ति एवं उसके कार्य कार्यवृत्त कैसे करें- विषय पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव ने भी समितियों और उनके कार्यों के बारे में अवगत कराया। उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव ने भी समितियों और उनके कार्यों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन राखी मूंदड़ा एवं संयोजन बीना मूंदड़ा और शिवानी मूंदड़ा ने किया।
————-

Home / Chennai / राज्य के नेताओं ने दी एस. रामकृष्णन को बधाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो