scriptकलक्ट्रेट के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश | Trying to set fire to the front of the Collectorate | Patrika News

कलक्ट्रेट के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश

locationचेन्नईPublished: Apr 03, 2018 01:11:15 pm

Submitted by:

Arvind Mohan Sharma

जनसुनवाई में पहुंचे एक वृद्ध ने खुद को आग लगाने की कोशिश की पर सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया..

Trying to set fire to the front of the Collectorate
कोय बत्तूर. जिला कलक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे एक वृद्ध ने खुद को आग लगाने की कोशिश की पर सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। सोमानूर निवासी सुन्दरमूर्ति ने पूछताछ में बताया कि उसकी जमीन को धोखाधड़ी से हड़प लिया गया है।लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। सोमवार को वह अपने कपड़ों में केरोसिन से भरी बोतल छुपा कर कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां उसने बोतल निकाली और खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। उसे ऐसा करते हुए पुलिस कर्मियों ने देख लिया। वह जब तक माचिस जला कर खुद को आग लगाता पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। बाद में उसके ऊपर पानी भी डाला गया। पुलिसकर्मी उसे अपने साथ ले गए। पूछताछ मेें उसने बताया कि सोमानूर में उसकी 25 सेन्ट जमीन है। उस पर वसंतमणि ने धोखाधड़ी से हड़प लिया है। वह अधिकारियों के चक्कर काट कर थक चुका है पर किसी ने उसकी समस्या पर गौर नहीं किया। आखिर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए उसने खुद को आग लगाने की सोची और कलक्ट्रेट आ गया।
पुलिस अधिकारियों ने उसे आश्वस्त किया कि जल्द ही उसकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा
पुलिस अधिकारियों ने उसे आश्वस्त किया कि जल्द ही उसकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जमीन हड़पने के एक मामले में सूर्यकुमार ने तिरुपुर में पुलिस थाने के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी । जेजे नगर में उसका चार सेन्ट का भूखण्ड था।वर्ष २०१३ में इस पर मकान निर्माण के लिए दैवासिंगमनी से पैसा उधार लिया। पिछले दो साल से उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह समय पर उधार की किस्त नहीं दे पा रहा। उसने सूदखोर से आग्रह किया कि वह हालात ठीक होने पर नियमित किस्त देगा। लेकिन दैवासिंगमनी ने उसके भूखण्ड की रजिस्ट्री जबरन अपने नाम करा ली।इस पूरे प्रकरण की उसने वीरापंडी पुलिस थाने में शिकायत की। वह खुद कई बार थाने का चक्कर लगा चुका , पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में उसने पुलिस थाने के सामने ही आत्मदाह का फैसला किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो