scriptवंदे भारत मिशन, अब तक 27 लाख भारतीय विशेष विमान से लौटे | vande bharat mission | Patrika News
चेन्नई

वंदे भारत मिशन, अब तक 27 लाख भारतीय विशेष विमान से लौटे

वंदे भारत मिशन का सातवां चरण- विदेश में फंसे भारतीयों को लाएंगे स्वदेश- अब तक 27 लाख भारतीय विशेष विमान से लौटे भारत

चेन्नईOct 26, 2020 / 10:11 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

vande bharat mission

vande bharat mission

तिरुचि. कोविड-19 महामारी के कारण भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए शुरू किया गया वंदे भारत मिशन का सातवां चरण 29 अक्टूबर से शुरू होगा। केन्द्रीय उड्डयन मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने बताया कि अब तक वंदे भारत मिशन विमान से 27 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया गया है। वंदे भारत मिशन विमान से 25 अक्टूबर को 4322 भारतीय घर लौटे। इनमें 125 लोग शारजाह से तिरुचि, 100 लोग अबु धाबी से मदुरै व चेन्नई, 307 भारतीय टोरंटो से दिल्ली व चेन्नई तथा 321 भारतीय शिकागो से दिल्ली व चेन्नई लौटे हैं।
कोविड-19 लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए 7 मई से वंदे भारत मिशन शुरू किया गया था। मिशन के पहले चरण में यूएस, यूके, यूएई, फिलिपिन्स, सउदी अरब, मलेशिया से भारतीयों को स्वदेश लाया गया। दूसरा चरण 16 मई से शुरू किया गया।
तीसरा चरण 10 जून से शुरू हुआ। जिसके तहत 130 विमान सेवाओं के जरिए सिंगापुर, यूएई, सउदी अरब, कतर से भारतीयों को स्वदेश लाया गया। वंदे भारत मिशन का चौथा चरण 1 जुलाई को शुरू हुआ। मिशन का पांचवे चरण में 766 विमान सेवाएं संचालित की गई। जिसके तहत शारजाह, अबु धाबी, दुबई, कोलम्बो से भारतीयों को लाया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने तिरुचि से सिंगापुर के बीच विशेष विमान चलाए।
सातवें चरण में 1626 विमानों का संचालन किया जाएगा। जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 28 व 29 अक्टूबर को तिरुचि व मस्कट के बीच विशेष विमान चलाएगी। इस मार्ग पर इस सप्ताह दो विमान पहले ही चलाए जा चुके हैं। तिरुचि बहरैन विशेष वंदे भारत मिशन 16 नवम्बर को चलाई जाएगी।
आत्मनिर्भर भारत योजना
कोविड-19 को काबू में करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोग अब फिर से काम पर लौटने लगे हैं। वंदे भारत मिशन के तहत लोगों को एक देश से दूसरे देश से जोड़ने के लिए पूरा सपोर्ट किया जा रहा है। अब लॉकडाउन के बाद कई जगह अनलॉक में कई तरह की रियायतें देना शुरू किया गया है। ऐसे में बिजनेस फिर से पटरी पर लौटने लगा है। आत्म निर्भर भारत योजना शुरू की गई है जिससे लोगों को काफी फायदा मिल रहा है।

Home / Chennai / वंदे भारत मिशन, अब तक 27 लाख भारतीय विशेष विमान से लौटे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो