scriptVHP : अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद रोकने के लिए सरकारें लाए कानून | VHP : Bring legislation to curb love jihad and conversion | Patrika News
चेन्नई

VHP : अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद रोकने के लिए सरकारें लाए कानून

VHP : कांचीपुरम में केंद्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठकVHP : संयुक्त महासचिव डा. सुरेंद्र जैन की प्रेसवार्ता

चेन्नईJun 27, 2022 / 09:19 pm

P S VIJAY RAGHAVAN

VHP : अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद रोकने के लिए सरकारें लाए कानून

VHP : अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद रोकने के लिए सरकारें लाए कानून

VHP :

केंद्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक में हुए वैचारिक मंथन के बाद विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने सोमवार को सरकार द्वारा मंदिरों के नियंत्रण व ध्वस्तीकरण, अवैध धर्मांतरण और हिन्दू आस्था व दैवीय मूर्तियों के खिलाफ घृणित भाषण पर गहरी चिंता व्यक्त की। विहिप ने राज्य सरकारों से अवैध धर्मांतरण व लव जिहाद को रोकने के लिए कानून लाने का अनुरोध किया।


कांचीपुरम में विहिप का दो दिवसीय अधिवेशन रविवार को शुरू हुआ था। सोमवार को इसके समापन के बाद विहिप के संयुक्त सचिव डा. सुरेंद्र जैन ने चेन्नई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।


उन्होंने कहा कि राज्यों को धर्मांतरण, लव जिहाज के अलावा नफरत फैलाने वाली भाषा पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधेयक लाना होगा। मंदिरों को गिराने व उन पर आधिपत्य जमाने की प्रवृत्ति तत्काल प्रभाव से रुकनी चाहिए।


2024 की कार्ययोजना
संयुक्त सचिव ने स्थापना के ६०वें वर्ष के लिए कार्ययोजना साझा की कि विहिप एक करोड़ नए सदस्य बनाएगी। साथ ही एक लाख कार्यकर्ताओं की संख्या भी बढ़ाकर १५ लाख की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अकेले तमिलनाडु में १९८५ से अब तक इस्लामी आतंकियों ने १०० से अधिक हिन्दू नेताओं व राजनेताओं की हत्या की है। सरकार से अनुरोध है कि वह इस्लामी कट्टरपंथियों पर सख्त कार्रवाई करे।

VHP : अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद रोकने के लिए सरकारें लाए कानून
हिन्दू जागृति का मार्गदर्शक है तमिलनाडु
डा. सुरेंद्र जैन ने कहा कि पूरे हिन्दू समुदाय को तमिलनाडु पर गर्व है जहां सदियों से हिन्दू धर्म की पताका लहराती आई है। यह संत तिरुवल्लुवर, रामानुजाचार्य, वल्ललार की भूमि है। भारत के इतिहास में तमिलनाडु हिन्दू जागृति का मार्गदर्शक रहा है। इसी वजह से परिषद की बैठक अतिपवित्र कांचीपुरम की धरा पर हुई है।
VHP : अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद रोकने के लिए सरकारें लाए कानून
ये रहे उपस्थित
दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार की मौजूदगी में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विजय शंकर तिवारी, विहिप नॉर्थ तमिलनाडु के अध्यक्ष एस. श्रीनिवासन और प्रचार प्रमुख कार्तिकेयन रामलिंगम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Home / Chennai / VHP : अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद रोकने के लिए सरकारें लाए कानून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो