scriptसिंचाई के लिए आज से छोड़ा जाएगा पेरियार व वैगै बांधों से पानी | Water from the Periyar and Vaigai dams will be released | Patrika News
चेन्नई

सिंचाई के लिए आज से छोड़ा जाएगा पेरियार व वैगै बांधों से पानी

Tamilnadu में मेटूर बांध से पानी छोडऩे के बाद मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने अब पेरियार और वैगै बांधों से भी पानी छोडऩे का आदेश दिया है।

चेन्नईAug 29, 2019 / 02:53 pm

shivali agrawal

सिंचाई के लिए आज से छोड़ा जाएगा पेरियार व वैगै बांधों से पानी

सिंचाई के लिए आज से छोड़ा जाएगा पेरियार व वैगै बांधों से पानी

-मुख्यमंत्री ने दिया आदेश


चेन्नई. मेटूर बांध से पानी छोडऩे के बाद मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने अब पेरियार और वैगै बांधों से भी पानी छोडऩे का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार गुरुवार से इन बांधों से पानी छोड़ा जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि तेनी, मदुरै और दिंडीगुल जिलों के किसानों द्वारा लगातार पानी छोडऩे का आग्रह किया जा रहा था। उनके आग्रह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों बांधों से पानी छोडऩे का आदेश दिया है। तेनी जिले में स्थित पेरियार बांध से जिलेभर के लोगों को सिंचाई और पीने का जल मिलता है। आदेश के अनुसार पेरियार बांध से आगामी 120 दिनों तक 300 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जिससे तेनी, उत्तमपालयम और बोडिनायकन्नूर की 14,707 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होगी। इसी प्रकार तेनी जिले में स्थित वैगै बांध, जो कि मदुरै और दिंडीगुल के किसानों का मुख्य जलस्रोत है, से आगामी 120 दिनों तक 900 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इससे 45,041 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होगी। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों से छोड़े जाने वाले पानी का सही उपयोग करने का आग्रह किया है।

Home / Chennai / सिंचाई के लिए आज से छोड़ा जाएगा पेरियार व वैगै बांधों से पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो