scriptविश्व हिंदी दिवस पर श्रद्धांजलि एवं काव्य पाठ का ऑनलाइन आयोजन | World Hindi Day | Patrika News
चेन्नई

विश्व हिंदी दिवस पर श्रद्धांजलि एवं काव्य पाठ का ऑनलाइन आयोजन

विश्व हिंदी दिवस पर श्रद्धांजलि एवं काव्य पाठ का ऑनलाइन आयोजन

चेन्नईJan 16, 2021 / 01:06 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

World Hindi Day

World Hindi Day

चेन्नई. सृजनलोक प्रकाशन समूह के तत्वावधान में संतोष श्रेयांस के संयोजन में “विश्व हिंदी दिवस” पर एक ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा और सृजनलोक काव्य पाठ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित था। कार्यक्रम की शुरुआत आख्या शंकर द्वारा सरस्वती वंदना से शुरू हुआ। तत्पश्चात सृजनलोक के निदेशक द्वारा सभी अतिथि कवियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्रद्धांजलि सत्र का प्रारंभ हुआ जिसमें मृदुला सिन्हा, मंगलेश डबराल, राहत इंदौरी और कैलाश झा किंकर के अवदानों पर क्रमशः अलका सिन्हा, दिविक रमेश, मनोज कुमार झा एवं उमाशंकर राव उरेंदू ने विस्तार से चर्चा की।
देश – विदेश से कई वरिष्ठ और युवा कवि शामिल हुए
इसके पश्चात कविता पाठ का दूसरा सत्र शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में देश – विदेश से कई वरिष्ठ और युवा कवि शामिल हुए। शामिल कवियों में दिल्ली से वरिष्ठ कवि और बाल साहित्य में साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त दिविक रमेश , मॉरिशस से वरिष्ठ कवि राज हीरामन, दिल्ली से प्रसिद्ध कवयित्री और उपन्यासकार अलका सिन्हा, लखनऊ से कौशल किशोर और विमल किशोर, पत्रकार मनोज कुमार झा, वरिष्ठ गीतकार मधु प्रधान, चेन्नई से बी. एल. अच्छा, रोचिका शर्मा, मीरा श्रीवास्तव और सुरेश श्रीवास्तव, आरा से, बंगलौर से रेखा मेनन, उषा रानी राव, सारिका भूषण, संगीता पुजारा टाक, अशोक सिंह, सत्या शर्मा कीर्ति झारखंड से। सिवान से युवा कवि ओजस शंकर, बाल कवि जय आदित्य पटना से, अंजुमन आरा, निवेदिता दिनकर, रजिया अकबर मिर्ज़ा, विनोद दबे, अनीता सिंह, प्रवीणा, मंजू रुस्तागी आदि 40 से अधिक कवियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का संयोजन युवा सृजन पत्रिका की संपादक तथा एस. आर. एम. विश्वविद्यालय, चेन्नई, की सहायक प्राध्यापक – डॉ. रजिया ने किया। संचालन – दिल्ली से रेखा शर्मा ने किया।

Home / Chennai / विश्व हिंदी दिवस पर श्रद्धांजलि एवं काव्य पाठ का ऑनलाइन आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो