दोपहर में वैक्सीनेशन की रफ्तार रही सबसे तेज
जिले में अब तक कुल 11.80 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से 10 लाख पहला और 1.79 लाख दोनों टीका लगवा चुके हैं। वैक्सीनेशन शुरु होते ही 359 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद अगले एक घंटे में 11 बजे तक 2419 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद 11 से 12 बजे के बीच 307 सेंटरों पर 4536 लोगों को टीका लगा, जिसमें 2574 ने पहला और 1962 ने दूसरा डोज लगवाया। वहीं, 12 से 1 बजे के बीच 5894 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि 1 से 2 बजे के बीच 50036 लोगों ने पहला व दूसरा डोज लगवाया। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच सबसे ज्यादा 5993 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद 3 से 4 बजे के बीच 5374 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि 4 बजे से पांच के बीच 4366 और आखरी एक घंटे में 3624 लोगों को टीका लगाया गया।
युवाओं व महिलाओं में उत्साह
शुक्रवार की सुबह से रिमझिम बारिश का मौसम होने के बावजूद युवाओं व महिलाओं में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह देखा गया। सभी सेंटरों पर टीका लगवाने के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के युवा और महिलाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिली। सुबह 10 बजे वैक्सीनेशन शुरु होते ही लोग सेंटर पर उमडऩे लगे। हालांकि जिला मुख्यालय पर 8 सेंटर समेत जिले में 307 सेंटर होने से कही ंभी भीड़ की स्थिति नहीं रही। वही, मौसम के कारण भी वैक्सीने लगवाने आने वाले लोगों की संख्या कम हो गई। जिले में अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख युवाओं ने टीका लगवाया है। वहीं 5.18 लाख महिलाएं भी कोविड टीका के सुरक्षा चक्र में शामिल हो गई हैं।
राधाकृष्णन स्कूल परिसर में संचालित वैक्सीन सेंटर में सुबह से ही लोग आने लगे। सेंटर पर तैनात कर्मचारी पंकज चौबे ने बताया कि 350 डोज की व्यवस्था वाले इस सेंटर पर लोग खुद टीका लगवाने समय से पहुंचे और टीका लगवाने के बाद दूसरों को भी सुरक्षा चक्र अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 परिसर में वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ देखी गई। हालांकि लाइन मे ंसबसे ज्यादा युवा नजर आए। वहीं जिला अस्पताल के टीकाकरण केन्द्र पर भी लोगों की लाइनें देखने को मिली। जिला अस्पताल टीकाकरण केन्द्र पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते नजर आए। वहीं, टीका लगवाने आए राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वे पहले टीका के नाम पर डरते थे, पूरे परिवार ने टीका लगवा लिया है, वे सिर्फ शेष रहे गए थे, इसलिए आज टीका लगवाने आए। वैक्सीन लगवाने के बाद राजेश ने दूसरों को टीका लगवाने से न डरने की अपील की।
पहला डोज- 1001056
दूसरा डोज- 179095
18 प्लस- 706167
45 प्लस- 290073
60 प्लस- 183911