script1472 सैंपल में 45 नए पॉजिटिव मिले, अब 239 केस एक्टिव | 45 new positives were found in 1472 samples, now 239 cases are active | Patrika News
छतरपुर

1472 सैंपल में 45 नए पॉजिटिव मिले, अब 239 केस एक्टिव

शुक्रवार को जिले में पॉजिटिविटी दर 2.97 प्रतिशत हुई दर्ज

छतरपुरJan 14, 2022 / 06:50 pm

Dharmendra Singh

शुक्रवार को जिले में पॉजिटिविटी दर 2.97 प्रतिशत हुई दर्ज

शुक्रवार को जिले में पॉजिटिविटी दर 2.97 प्रतिशत हुई दर्ज

छतरपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को आरटीपीसीआर के 1472 और एंटीजन के 42 सैंपल समेत 1514 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें आरटीपीसीआर के 45 पॉजिटिव मिले हैं। 11 व 12 जनवरी के सैंपल की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले में पॉजिटिविटी दर 2.97 प्रतिशत दर्ज की गई है। जिले में अब कोविड के एक्टिव केस 239 हो गए हैं।
सुबह की रिपोर्ट में मिले 14 पॉजिटिव
शुक्रवार की सुबह बीएमसी सागर से आई रिपोर्ट में जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। जिसमे छतरपुर शहर में 5 केस,राजनगर क्षेत्र में 4 केस,नौगंाव क्षेत्र में 1 केस,ईशानगर क्षेत्र में 1 केस,बड़ामलहरा क्षेत्र में 3 केस मिले। वहीं शाम को आई दूसरी रिपोर्ट में 31 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें छतरपुर शहर में 7 केस,राजनगर क्षेत्र में 8 केस,नौगांव क्षेत्र में 4 केस,बड़ामलहरा क्षेत्र में 5 केस,लवकुशनगर क्षेत्र में 2,बिजावर क्षेत्र में 5 और गौरिहार में 2 पॉजिटिव मिले।

मास्क लगाने शुरु हुई सख्ती, पूरे जिले में हुई कार्रवाई
जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सख्ती शुरु हो गई है। यातायात पुलिस ने बगैर मास्क के घूम रहे लोगों पर चालानी कार्यवाही करना शुरु कर दिया है। लोगों को मास्क देकर समझाइश दी जा रही है। यातायात पुलिस ने बस कंडक्टरों के चालान काटकर बसों में यात्रा कर रही सवारियों को मास्क लगाने की समझाइश दी। वहीं जिला मुख्यालय के अलावा पूरे जिले में रोको टोको अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यातायात प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने बताया कि यातायात पुलिस ने नगर पालिका के अमले के साथ बस स्टैंड पर रोको-टोको अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने बगैर मास्क के घूम रहे 5 कंडक्टरों के चालान काटकर जुर्माने के रूप में उनसे 5-5 सौ रुपए वसूले। वहीं सवारियों को मास्क देते हुए लगाने की समझाइश दी गई। वहीं नगर पालिका की टीम ने बगैर मास्क के घूम रहे 15 लोगों के चालान काटकर 100-100 रुपए वसूले। यातायात प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने बस संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे बसों में क्षमता से अधिक तथा बिना मास्क की सवारियों को न बैठाएं। उन्होंने की कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को घातक बनने से रोकने के लिए सतर्क रहना जरूरी है इसलिए बिना मास्क लगाए घरों से न निकलें तथा एक-दूसरे से उचित दूरी बनाएं।
रोको-टोको अभियान में 162 लोगों पर हुई कार्यवाही
जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान में बिना मास्क के निकलने वाले लोगों पर 162 लोगों पर चालानी कार्रवाई करते हुये 16 हजार 150 रुपए वसूल किए गए। छतरपुर में 44, खजुराहो 27, राजनगर 25, घुवारा और हरपालपुर 12-12, बक्स्वाहा 11, बिजावर और बड़ामलहरा 10-10, गढ़ीमलहरा 5, चंदला 4 और महाराजपुर 2 मास्क पहनकर नहीं निकलने वाले लोगों पर कार्यवाही हुई। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि तीसरी लहर से बचाओं के लिये मास्क पहने और कोविड गाइडलाइन का पालने करें। भीड़भाड़ वाले इलाके में न जाये, हाथों को साफ करते रहे, सामाजिक व्यवहार में बातचीत करते वक्त या उपस्थित होने पर दूरी जरूर बनाये।
नौगांव में भी मास्क नहीं पहनने वाले पर हुई कार्यवाही
जिला प्रशासन के निर्देश में छतरपुर जिले के विभिन्न अंचलों में रोको-टोको अभियान जारी है। समाज के जागरूक होने पर ही संक्रमण कालीन आपदा की विपरीत स्थिति को नियंत्रित करने में न सिर्फ मदद मिलती है अपितु लोगों के जीवन को सुरक्षित भी रखा जा सकता है। कोरोना संक्रमण की विपरीत स्थिति से बचने लोगों के सामाजिक जीवन को सुरक्षित रखने, मास्क पहनने और कोविड गाइडलाइन का पालन कराने हेतु प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में नौगांव के कोठी चौराहा पर लोगों को मास्क नहीं लगाने वालो लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई तो दुकान-दुकान जाकर कोविड संक्रमण हेतु व्यापारियों का टेस्ट किया गया। मास्क नहीं पहनने वाले 24 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई।

Home / Chhatarpur / 1472 सैंपल में 45 नए पॉजिटिव मिले, अब 239 केस एक्टिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो