script60 की उम्र में प्राचार्य ने चलाई 200 किमी साइकिल | At the age of 60, the principal drove 200 km cycle | Patrika News

60 की उम्र में प्राचार्य ने चलाई 200 किमी साइकिल

locationछतरपुरPublished: Nov 24, 2020 09:03:09 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

युवाओं के लिए प्राचार्य बने मिशाल

युवाओं के लिए प्राचार्य बने मिशाल

युवाओं के लिए प्राचार्य बने मिशाल

छतरपुर। जज्बा और कुछ कर गुजरने का जुनून होने पर उम्र कोई मायने नहीं लगती। शहर के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के प्राचार्य सीके शर्मा ने 60 साल की उम्र में 200 किमी साइकिल चलाकर न केवल रिकार्ड बनाया बल्कि विद्यार्थियों और नौजवानों के लिए आदर्श स्थापित किया है।
ओडेक्स इंडिया रेंडोनेयोर द्वारा ओडेक्स फ्रांस व उज्जवला सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस इवेन्ट के बारे में ग्वालियर के आयोजक सर्वजीत सिंह ज्ञानी ने बताया कि 2016 से हर वर्ष स्वास्थ्य व पर्यावरण जागरूकता उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है। 22 नवंबर सुबह सवा 5 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर से साईकिलिंग दौड़ शुरू हुई थी और झांसी बाइपास से वापस शाम 7 बजे ग्वालियर में समाप्त हुई। 13 घंटे में 200 किमी का सफर तय करना था लेकिन समय से पहले ही साइकिल सवारों ने इसे पूरे कर लिया। इस दौड़ में सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि 65 साल के राजेन्द्र लालवानी तथा 60 साल के महार्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य सीके शर्मा शामिल हुए। पंकज अटल नाम के युवक ने अपनी 15 साल पुरानी बिना गियर की साइकिल के साथ दौड़ में भागीदारी की। जिन 10 लोगों ने साइकिलिंग में हिस्सा लिया उनमें चन्द्रकांत शर्मा, सुबोध टंडन, अर्पित शर्मा, चेतन खडूजा, दीपक शिवहरे, हिमांशु शर्मा, पवित्र सिंह राठौर व विवेक पारासर भी शामिल हैं। प्राचार्य सीके शर्मा ने कहा कि एक मजबूत इच्छा शक्ति के साथ उन्होंने साइकिल चलाने का विचार बनाया था। उनका कहना है कि वे कुछ नया व समाज को जागरूक करते रहने में विश्वास करते हैं। इतनी लंबी दूरी तक साइकिल चलाना उनके लिए नया अनुभव था।
पर्यटन को बढ़ावा देने भोपाल से निकली बाइक रैली
देश का दिन कहे जाने वाले मप्र में खूबसूरती भरी पड़ी है। यहां की वन सम्पदा और प्राकृतिक सम्पदा को एक बार देखने से ही मन लालायित होता है। देश भर में घूमने वाले लोग मप्र की खूबसूरती भी देखें और यहां के पर्यटन को बढ़ावा दें। यह बात 15 महिलाओं के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने बाइक रैली लेकर निकली खुरई की अनुष्का जैन ने कही।
टाइग्रेस ऑन व्हील्स नाम से 15 महिलाएं बाइक में भोपाल से मप्र के पर्यटन स्थलों से होती हुईं वापस भोपाल जा रही हैं। शहर के छत्रसाल चौराहे पर बाइक रैली का एडीएम प्रेम सिंह चौहान, एसडीएम बीबी गंगेले, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, आनंदम के लखन असाटी सहित अन्य लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। अनुष्का जैन ने रैली के बारे में बताया कि भोपाल से शुरू हुई रैली पेंच, कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना जैसे नेशनल पार्कों से होती हुई भोपाल पहुंच रही है। 19 नवंबर को यह रैली शुरू हुई थी। एक सप्ताह में 1500 किमी दूरी तय की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की खूबसूरती यहां के आश्चर्यजनक पार्कों, जीव-जंतुओं के प्रति लोगों का जुड़ाव करने तथा पर्यटन के प्रति लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई है। 15 मोटर साइकिलों में 15 महिलाएं सुरक्षा के इंतजामों के साथ रैली में शामिल हुई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो