scriptभाजपा के किसान खेत धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार को जमकार कोसा | BJP government's protest against the Congress government by demonstrat | Patrika News

भाजपा के किसान खेत धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार को जमकार कोसा

locationछतरपुरPublished: Dec 15, 2019 11:40:12 am

Submitted by:

Unnat Pachauri

– घुट-घुट कर जीने को मजबूर है, प्रदेश का किसान

BJP government's protest against the Congress government by demonstrating the farmland,BJP government's protest against the Congress government by demonstrating the farmland

BJP government’s protest against the Congress government by demonstrating the farmland,BJP government’s protest against the Congress government by demonstrating the farmland,BJP government’s protest against the Congress government by demonstrating the farmland,BJP government’s protest against the Congress government by demonstrating the farmland,BJP government’s protest against the Congress government by demonstrating the farmland,BJP government’s protest against the Congress government by demonstrating the farmland

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में शनिवार को किसान खेत धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेश सरकार को जमकार कोसा। छतरपुर मण्डल में जिला अध्यक्ष मलखान सिंह पूर्व मंत्री ललिता यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष करुणेंद्र प्रताप सिंह के नेत्रत्व मे कार्यकम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से ही किसानों की उपेक्षा कर रही है। कांग्रेस दो लाख रुपए कर्ज माफ करने के वादा कर सत्ता में आई, लेकिन अभी तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सका। साथ ही अतिवृष्टि और भीषण बाढ़ ने फसलों को तबाह कर दिया। जिसमें प्रदेश सरकार ने पीडि़तों को मुआवजा वादा तो किया लेकिन यह भी एक धोखा ही हुआ। केंद्र सरकार द्वारा यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को बदनाम करने यूरिया खाद की किल्लत की जा रही है। किसान परेशान है और किसान घुट-घुट कर जीने को मजबूर है। पूर्व मंत्री ललिता यादव ने कहा कि पूर्व में केंद्र सरकार ने आपदा पीडि़त किसानों के लिए 1000 करोड़ की राशि प्रदेश को दी। जबकि 900 करोड़ रुपए की राशि पूर्व से प्रदेश सरकार के खाते में आपदा प्रबंधन की है। बावजूद इसके किसानों को 900 रुपए तक नहीं मिले। प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि के 6000 रुपण् भी किसान को न मिले ऐसे प्रयास प्रदेश सरकार कर रही है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पारस दुबे, उपेंद्र प्रताप सिंह लकी, लालचंद लालवानी, अभिषेक खरे, द्रौपदी कुशवाहा, कमलेश राय, अशोक दुबे, डालडे मातेले, अरविंद त्रिपाठी, शुभम चौधरी, देवेंद्र अनुरागी, गिरजा पाटकर, सहित सैकड़ों किसान व पार्टी पदाधिकारि मौजूद रहे।
हरपालपुर.. में दोपहर 12 से 3 बजे तक भाजपा ने धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप मंडल अध्यक्ष जितेंद्र परिहार ने लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों को महंगे दामों पर यूरिया खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता महेश राय, पिंकू सिसौदिया, बंशी लाल रैकवार, अशोक जैन, मनोज गुप्ता सहित बड़ी सख्या क्षेत्र के किसान शामिल हुए।
नौगांव.. किसानों की समस्याओं को लेकर नौगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने खेत धरना प्रदर्शन कर खाद बीज की कमी के चलते प्रदेश सरकार को जम कर कोसा। भाजपा कार्यकर्ता वृहताकार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति नौगांव पहुंचे। जिसके सामने 3 बजे तक चले धरना प्रदर्शन में प्रदेश सरकार किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे, रवि रिछारिया, अंजना राजपूत, प्रदीप सौलंकी, छोटे रैकवार, विजय खरे, कल्ली राय मन्नूलाल रैकवार, किरन रैकवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बड़ामलहरा में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष गिरजा पटैरिया ने आरोप लगाया कि किसानों को यूरिया खरीदने में दलाली देनी पड़ रही है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह परमार, डॉ. रमेश असाटी, अनिल शर्मा, विजय असाटी, लोकेंद्र सिंह बुंदेला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ईशानगर में भाजापा के मंडल अध्यक्ष केडी गोस्वामी ने प्रदेश सरकार पर हल्ला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए। झूठी और लोकलुभावन घोषणा की। अब सत्ता में आने के बाद घोषणा पूरी करने के बजाय लोगों को सरकार गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को कर्ज माफी के नाम पर ठगाए फिर 2500 रुपए समर्थन मूल्य को लेकर धोखा कियाए और अतिवृष्टि मुआवजा भी नहीं दिया गया व किसानों से विश्वासघात कर रही है। इस दौरान महेंद्र अग्रवाल, रमेश रिछारिया, सलीम खान, सोहन सिंह तोमर, दशरथ सेन, संतोष अग्रवाल, रोहित सेन, सतीश बाजपेई, राजेश मिश्रा, सुनील गोस्वामी, मोहन प्रजापति, राजेश राय, अशोक कोरी सहित सैकडों लोग भी मौजूद थे।
बकस्वाहा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल असाटी, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, राज किशोर तिवारी, मुलायम चंद जैन, अभय कुमार जैन, सुकुमाल जैन, बृज गोपाल सोनी, महेश ताम्रकार आदि भाजपाई ने कॉग्रेस सरकार को जमकर कोसा। इस अलावा घुवारा, चंदला, लवकुशनगर, सरवई, बिजावर, राजनगर सहित जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया गया।
बमीठा में मण्डल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र अवस्थी के नेतृत्व में भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अरविंद पटैरिया ने कहा कि कमलनाथ सरकार किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह असफल रही है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। प्रदर्शन के दौरान गोविंद सिंह टुरया, किसान महामंत्री जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, दिनेश गौतम, रानी यादव अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
बिजावर में भी तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपाईयों ने कमलनाथ सरकार की जमकर आलोचना की। यहां जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह बुन्देला, मण्डल अध्यक्ष राममनोहर तिवारी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, सुरेश सोनी, लालजी बाजपेयी, तपस्वी मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो