scriptकांग्रेस ने कहा- पार्टी के साथ किया धोखा, भाजपा कर रही जोड़तोड़ | Congress said - betrayed the party, BJP is manipulating | Patrika News
छतरपुर

कांग्रेस ने कहा- पार्टी के साथ किया धोखा, भाजपा कर रही जोड़तोड़

भाजपा में शामिल होकर प्रद्युम्न बोले- क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार

छतरपुरJul 12, 2020 / 08:26 pm

Dharmendra Singh

badamalahar update

badamalahar update

छतरपुर। बड़ामलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न लोधी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के जरिए भाजपा में प्रवेश लेने पर प्रद्युम्न ने बड़ामलहरा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यो को गति मिलने की बात कही है। वही, जिला भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रद्युमन भाजपा परिवार से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपनी घर वापसी की है। लेकिन कांग्रेस ने इस कदम को पार्टी के साथ धोखा करार दिया है। कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के छतरपुर विधायक ने प्रद्युमन पर धोखा देने और भाजपा पर खरीद-फरोख्त व जोड़तोड़ कर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।
भाजपा ने किया घर वापसी का स्वागत
भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने प्रद्युमन लोधी के भाजपा प्रवेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रद्युमन का भाजपा से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने संघ के द्तिीय वर्ष का प्रशिक्षण भी लिया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि संघ का प्रशिक्षण लेने के बाद देश के प्रति समर्पण का भाव आ जाता है। प्रद्युमन ने क्षेत्र के विकास के लिए घर वापसी की है। बड़ामलहरा से भाजपा प्रत्याशी रही ललिता यादव ने कहा कि, प्रद्युमन का भाजपा में स्वागत है। प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत है।
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए जोड़तोड़ के आरोप
कांग्रेस के छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने प्रद्युमन के भाजपा में प्रवेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिस पार्टी ने उन्हें यहां तक पहुंचाया और सम्मान दिलाया, उस पार्टी से उन्होंने धोखा किया है, ये गलत है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा खरीद-फरोख्त और जोड़तोड़ कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। यहीं भाजपा का चरित्र है। वहीं जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनीष खान ने ब्यान जारी कर कहा है कि, भाजपा कोरोना की आड़ में ओछी राजनीति कर सत्ता में बने रहने का अवसर ढूंढ रही है । खरीददारी और दवाब बनाकर गिनती बड़ा रहे है। छतरपुर ने 4 विधायक कांग्रेस को दिए, बुन्देलखंड में कांग्रेस की मजबूत स्तिथि को भाजपा सहन नही कर पा रही थी। भाजपा शुरू से ही तोडऩे की राजनीति में लगी थी और जो नही टूटा उसके व्यापार को चोट पहुंचाई। जिसका उदाहरण सिंधिया समर्थक रहे पूर्व विधायक और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राम निवास रावत ह।ै जिन्होंने भाजपा ज्वॉइन नही की तो उनके पेट्रोल पंप सील कर दिए, उनकी कॉलेज की जमीन सरकारी घोषित कर दी।
महाराजपुर विधायक ने नही दी कोई प्रतिक्रिया
जिले के महाराजपुर से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने प्रद्युमन के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, राजनगर से कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बड़ामलहरा के कांग्रेसियों ने जताया विरोध
विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होते ही क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है। भाजपा के कुनवा में जहां एक और नए सदस्य के आमद से खुशी है वहीं कांगेस का एक और विधायक खिसकनें से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता अब अपने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलनें की तैयारी में है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि, कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर प्रद्युमन सिंह लोधी ने क्षेत्र से बडी जीत हासिल की थी वह बडामलहरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम है। उपचुनाव में उन्हें जनता से करारा जबाब मिलेगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, जिला महामंत्री सुशील मोदी, युंका अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान ,पूर्व नपा अध्यक्ष शफीक मुहम्मद, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अभय जैन, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, युंका महासचिव बेटू मोदी ने कड़ी भत्र्सना की और विधायक को अवसरवाद की पराकाष्ठा की संज्ञा दी। जनता और मतदाता के विश्वास पर इसे कुठाराघात बताया। आगामी उप चुनाव में उन्हें सबक सिखाने की जनता से अपील के साथ भाजपा व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।

Home / Chhatarpur / कांग्रेस ने कहा- पार्टी के साथ किया धोखा, भाजपा कर रही जोड़तोड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो