scriptगाडिय़ों पर फूलमालाएं चढ़ाईं, पेट्रोल पंप पर महंगाई पर किया हल्ला बोल | Flowers garlanded on vehicles, ruckus on inflation at petrol pump | Patrika News
छतरपुर

गाडिय़ों पर फूलमालाएं चढ़ाईं, पेट्रोल पंप पर महंगाई पर किया हल्ला बोल

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया जिले भर में प्रदर्शन

छतरपुरJun 11, 2021 / 09:34 pm

Dharmendra Singh

 महंगाई के खिलाफ किया जिले भर में प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ किया जिले भर में प्रदर्शन

छतरपुर। देश के सबसे महंगे पेट्रोल और डीजल को खरीदने वाले मप्र के लोगों की पीड़ा को उठाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश आह्वान पर जिले भर में हल्लाबोल प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई की मार का नारा देकर सत्ता में आयी भाजपा सरकारों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टैक्स बढ़ाकर आम जनता को प्रताडि़त कर रहा है। पेट्रोल 100 के पार है और डीजल शतक छूने को बेकरार नजर आ रहा है।
जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन पटेल एवं छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी के नेतृत्व में सागर रोड के अग्रवाल पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कांग्रेसियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि महंगाई को कम किया जाए अन्यथा कांग्रेस जनता के साथ उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, आबिद सिद्दीकी के अलावा यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग, महिला कांग्रेस सहित अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बजरंग नगर स्थित पेट्रोल पंप पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी केन्द्र और प्रदेश सरकार का विरोध कर महंगाई को कम किए जाने की मांग की। यहां युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, कांग्रेस के जिला महामंत्री लखन दुबे, जिला उपाध्यक्ष चौबे चौधरी, पुष्पेंद्र कुशवाहा सहित युवक कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पेट्रोल भराने पहुंचे लोगों का फूलमाला से हुआ सम्मान
छतरपुर के सटई रोड पर स्थित दीक्षित पेट्रोल पंप और पुलिस लाइन पेट्रोल पंप पर भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने आये लोगों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान भी किया गया। इस मौके पर आदित्य सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अक्षय त्रिवेदी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नरेश पटेल, एसबीआई जिलाध्यक्ष राज राजन, आदर्श रावत, कैलाश यादव, विनोद पटेल, रोशन पटेल, संदीप पटेल, मनीष मिश्रा, चंद्रभान पटेल, विवेक अग्रवाल, सुनील पटेल, सिद्धार्थ, यश त्रिवेदी, विशाल रावत, आयुष, आदित्य, मनमोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
साइकिल और बैलगाड़ी से पेट्रोल पंप पहुंचे कांग्रेसी
युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दानिश खान के नेतृत्व में नगर में साइकिल और बैलगाड़ी से कांग्रेसी पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां पेट्रोल भरवाने आये ग्राहकों और पेट्रोल मशीनों को माला पहना कर अनूठा विरोध किया गया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष दलजीत राजपूत, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे, पिछड़ा वर्ग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लाल सिंह राजपूत, राजेश विश्वकर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संतोष पांडे, इन्द्रराज सिंह, यशवंत सिंह परिहार, आशीष तिवारी, चतरेश अहिरवार, इबरान खान, संजू खान, छोटू रैकवार, कल्लू खान, अकील भाई, संदीप अहिरवार, देवेंद्र, शुभम, फूल सिंह यादव, ख़ूबचन्द्र, अखलेश कुशवाहा, राकेश, वीरू मिश्रा बगमऊ, धीरेंद्र अवस्थी, प्रभु अनुरागी, कमलेश अहिरवार, बेनी जाटव, श्रीराम अहिरवार आदि मौजूद रहे।
खजुराहो में ट्रैक्टर को लगाया धक्का
पेट्रोलियम पदार्थो की महंगाई के विरोध में राजनगर विधायक नातीराजा ने राजनगर पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। ट्रेक्टर में कांग्रेसियों से धक्का लगाकर विरोध जताया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सोनी,जिला पंचायत सभापति गोविन्द देव सिंह बमीठा,विधायक निज सहायक रामकिशोर गुप्ता,डॉ.अवध किशोर अवस्थी, डॉ.ब्रजकिशोर तिवारी, प्रेमदास कुशवाहा, ग्यासीलाल अहिरवार सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे
बड़ामलहरा में बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन

बड़ामलहरा ब्लॉक कांग्रेस ने भी पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। डीजल, पेट्रोल तथा गैस का दाम बढऩे पर देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेसी एक होटल से बैलगाड़ी में सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे व प्रदर्शन कर धरना देते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत वापिस लेने की मांग की। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित,पूर्व प्रत्याशी रामसिया भारती, पूर्व युंका अध्यक्ष टिंकू चौहान, धनप्रसाद असाटी, सुशील मोदी, देवीदीन अहिरवार, राजू अहिरवार,रामअवतार यादव,वीरेंद्र पटेल, सरमन यादव,मुकेश लोधी, प्रवीण दुबे, प्रमोद जैन, अजुद्दी अहिरवार, परसादी अहिरवार, शंकर अहिरवार, रामहेत मिश्रा, नन्दू शर्मा, मत्ती यादव, सत्येंद्र पांडे, सचिन चौहान सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो