scriptखाद्यान्न से लदा ट्रक घर में घुसा, एक की मौत, तीन घायल | Food-laden truck entered the house, one dead, three injured | Patrika News
छतरपुर

खाद्यान्न से लदा ट्रक घर में घुसा, एक की मौत, तीन घायल

घर के अंदर बर्तन धो रही महिला पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रक

छतरपुरApr 09, 2021 / 11:56 pm

हामिद खान

 Food-laden truck entered the house, one dead, three injured, Food-laden truck entered the house, one dead, three injured

Food-laden truck entered the house, one dead, three injured,Food-laden truck entered the house, one dead, three injured

छतरपुर/महाराजपुर. महाराजपुर थाना क्षेत्र के मनकारी में गांव के पास महाराजपुर की ओर से लवकुशनगर जा रहे एक खाद्यन्न से भरे ट्रक ने अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। जहां पर अपने घर के अंदर बर्तन धो रही महिला को रौंद दिया। इसी के साथ साथ घर में ३ अन्य लोगों चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के लवकुशनगर रोड में स्थित मनकारी गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब १ बजे महाराजपुर से खाद्यान्न लेकर जा रहे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में टकराते हुए घर के अंदर घुस गया। घटना के दौरान बर्तन मांज रही आशा बंशल (३२) को कुचल दिया। वहीं घटना के दौरान रूपा (25), करनाल (3) परिवार सहित एक अन्य घायल हो गए। मौकै पर पहुंची डायल-१०० द्वारा घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र महाराजपुर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं जिला पहुंचने पर आशा की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। लेकिन उसके रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने परिवार के साथ मनकारी में महाराजपुर लवकुशनगर मार्ग में करीब ५ बजे जाम लगा दिया। जिसकी सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जेडवाई खान और तहसीलदार आनन्द जैन ने लोगों को समझाइस दी गई। लेकिन लोगों ने जाम नहीं खोला खोला गया। वहीं करीब ६.३० बजे महिला का शव गांव पहुंचा तो लोगों ने उसे सड़क पर रख लिया।
इस दौरान परिजनों ने कहा कि मामले में ट्रक चालक, मलिक पर तत्काल कार्रवाई की जाए और मृतका के परिवार के एक सदस्य का सरकारी नौकरी व २० लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाए। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी करने और लिखित रूप से देने के बाद ही जाम खोलेंगे और शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
घटना की जानकारी होने पर पहुंचे थाना प्रभारी महाराजपुर और तहसीलदार ने जाम खुलवाने की कोशिश की गई। मौके पर गढ़ीमलहरा थाना पुलिस सहित छतरपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लेकिन शाम करीब ७.३० बजे तक जाम नहीं खुलने की सूचना मिली।

Home / Chhatarpur / खाद्यान्न से लदा ट्रक घर में घुसा, एक की मौत, तीन घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो