scriptMP Election 2018 : बड़ामलहरा में सबसे ज्यादा बागी मैदान में, कांग्रेस में 8 प्रत्याशी बागी, भाजपा में 4 | In the biggest rebel field in Bakhalalla, 8 candidates in rebel Congre | Patrika News

MP Election 2018 : बड़ामलहरा में सबसे ज्यादा बागी मैदान में, कांग्रेस में 8 प्रत्याशी बागी, भाजपा में 4

locationछतरपुरPublished: Nov 13, 2018 02:03:11 pm

Submitted by:

Neeraj soni

– बिजावर, राजनगर, महाराजपुर, राजनगर, चंदला में एक-एक बागी बिगाड़ रहे समीकरण- बागियों को मनाने में जुटे पार्टी संगठन के नेता, कोई मान गया, तो कुछ मानने तैयार नहीं

Chhatarpur

Chhatarpur

छतरपुर/बड़ामलहरा। जिले की छह विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा बागी उम्मीदवार और सबसे ज्यादा प्रत्याशी बड़ामलहरा क्षेत्र में मैदान में उतरे हैं। इससे राजनैतिक समीकरण बिगडऩे लगे हैं। बड़ामलहरा से भाजपा ने अपनी सरकार की राज्यमंत्री ललिता यादव को उम्मीदवार बनाया है। वही कांग्रेस ने जिले के बाहर के दमोह निवासी प्रद्युम्न सिंह लोधी को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा बगावत मलहरा सीट पर हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में 8 दावेदारों ने खुली बगावत करते हुए अपने ही प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय व अन्य दलों से नामांकन फार्म डाल दिया। वहीं भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव के विरोध में चार प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। अब दोनों ही दल नाम वापसी की प्रक्रिया के पहले ही अपने रूठे हुए साथियों को मनाने में जुटे हैं। भाजपा ने नामांकन दाखिल करने से पहले ही निवर्तमान विधायक रेखा यादव को मना लिया था। लेकिन नामनाथ यादव और उनका भतीजा मनोज यादव ने बगावत कर दी थी। अब इन्हें भी मनाने का प्रयास जारी है। उधर टिकट के प्रबल दावेदार सुनील जैन घुवारा भी निर्दलीय नामाकन दाखिल करके चुनाव लडऩे की जिद पर अड़े हैं। उन्हें भी मनाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि सबसे ज्यादा मुश्किल में अभी कांग्रेस हैं। अगर कांग्रेस का वोट बटता है तो फिर भाजपा पूरा फायदा उठाने का प्रयास करेगी।
मैदान में ही डटे हैं बागी, मानने तैयार नहीं :
बड़ामलहरा के अलावा छतरपुर विधानसभा छोड़कर हर सीट पर बागी उम्मीदवार ताल ठोक रहा है। आरक्षित चंदला सीट से भाजपा जिला महामंत्री रहीं अनित्या सिह समाजवादी पार्टी से चुनाव लडऩे के पूरे मूड में हैं। वे किसी भी नेता की बात नहीं मान रही हैं। इसी सीट से भाजपा के रामदयाल अहिरवार ने भी निर्दलीय नामांकन भरा है। हालांकि वे नाम वापसी के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं कांग्रेस में भी इस सीट से कामता वंशल बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। महाराजपुर में कांग्रेस से राजेश महतों और अनवरी खातून ने निर्दलीय नामांकन भरा है। उन्हें मनाने का अभी कोई खास प्रयास नहीं हुआ है। जबकि भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में समानता दल से कूंदे महेश तिवारी महतौल चुनाव लडऩे के मूड में हैं। उन्होंने संगठन मंत्री पर खुले आरोप लगाकर भाजपा नेताओं से बातचीत का रास्ता पहले ही बंद कर दिया है। बिजावर में केवल कांग्रेस में बगावत हुई है। यहां से राजेश शुक्ला बबलू ने सपा से नामांकन दाखिल चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। वे नाम वापस लेने तैयार नहीं है।
मलहरा में संत भी विधायक बनने की दौड़ में :
बड़ामलहरा में विधानसभा चुनावी मुकाबला धीरे धीरे रोचकता की ओर कदम बढा रहा है। राजनैतिक दलो के उम्मीदवारों व निर्दलीय प्रत्याशी सहित 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। राजनैतिक दलों की आपसी मतभेद और कलह का लाभ लेनें के लिये रामबाग आश्रम के महंत महामंडलेश्वर रामकिशोरदास ने विधायक पद पर अपनी दावेदारी दिखाई है। बताया जाता है कि उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया था लेकिन बाद में उन्हें सपाक्स पार्टी का सिंबल प्राप्त हो गया है। नामांकन जमा करने के बाद उन्होंने कहा कि हिंदूधर्म, संत समाज और आम जनता की रक्षा और क्षेत्रीय विकास की मंशा से मैं चुनावी मैदान में आया हूं।
बागियों पर एक नजर :

भाजपा पार्टी कांग्रेस पार्टी
मनोज यादव सपा तिलक सिंह लोधी निर्दलीय
रामनाथ यादव निर्दलीय संध्याराजे बुंदेला निर्दलीय
बृजगोपाल सोनी निर्दलीय हरिकृष्ण द्विवेदी बसपा
सुनील जैन घुवारा निर्दलीय निशाराजे आनंद सिंह रासद
अरुणकुमारी बुंदेला निर्दलीय
अजीत सिंह लोधी निर्दलीय
देवीदीन अहिरवार निर्दलीय
दिनेश यादव निर्दलीय
जिले की अन्य विधानसभाओं के बागी :
चंदला : अनित्या सिंह, रामदयाल अहिरवार भाजपा से बागी, कामता अहिरवार कांग्रेस से बागी।
महाराजपुर : महेश तिवारी महतौल, भाजपा से बागी
राजनगर : नितिन चतुर्वेदी, कांग्रेस से बागी
बिजावर : राजेश शुक्ला बबलू कांग्रेस से बागी
बड़ामलहरा विधानसभा की स्थिति :

विकासखंड- दो- बड़ामलहरा व बकस्वाहा
नगर पंचायत- तीन- बड़ामलहरा, बकस्वाहा व घुवारा
तहसील- तीन- बड़ामलहरा, बकस्वाहा व घुवारा
ग्राम पंचायतें- 118
राजस्व ग्राम- 299
पोलिंग बूथ- 271
पुरुष मतदाता- 111595
महिला मतदाता- 95138
अन्य मतदाता- 08
Chhatarpur
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो