scriptMP Elections 2018 एक दिन में तीन विधानसभाओं की दूरी नापेंगे मुख्यमंत्री | janaasheervaad cm distance the distance of three assemblies | Patrika News
छतरपुर

MP Elections 2018 एक दिन में तीन विधानसभाओं की दूरी नापेंगे मुख्यमंत्री

– रात में खजुराहो पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, सागर जिले से शुरू करेंगे दौरा

छतरपुरSep 28, 2018 / 02:41 pm

rafi ahmad Siddqui

janaasheervaad cm distance the distance of three assemblies

janaasheervaad cm distance the distance of three assemblies

छतरपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले में दूसरे चरण की जनआशीर्वाद यात्रा लेकर 30 सितंबर को आ रहे हैं। वे यात्रा शुरू करने से एक दिन पहले 29 सितंबर की रात खजुराहो पहुंचेंगे। जहां वे जैन समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगले दिन सुबह 30 सितंबर को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहले सागर जिले के नरयावली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे टीकमगढ़ जिले के निबाड़ी क्षेत्र में पहुंचेंगे। निवाड़ी को नया जिला बनाने की घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए मुख्यमंत्री दोपह 2.15 बजे बड़ामलहरा पहुंचेंगे। यहां पर वे रथ पर सवार हो जाएंगे। राज्यमंत्री ललिता यादव के साथ मुख्यमंत्री अपनी जनआशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। बड़ामलहरा में रथ सभा करने के बाद वे रजपुरा, घिनौची, मुंगवारी होते हुए गुलगंज तिराहा पर रथ सभा करेंगे। इसके बाद शाम ४.३० बजे बिजावर के लिए मुड़ जाएंगे। बिजावर में शाम ५ बजे मंच सभा करके वे नयागांव, रगौली होते हुए मातगुवां पहुंचेंगे। यहां पर 6.45 बजे रथसभा होगी। ढड़ारी में शाम 7.15 बजे रथ सभा करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह छतरपुर में प्रवेश करेंगे। ललौनी, बगैता होते हुए मुख्यमंत्री शहर में स्वागत के लिए मौजूद लोगों से मिलते हुए सीधे बस स्टैंड पहुंचेंगे, जहां वे रात 8 बजे मंच सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे मेडिकल कॉलेज के लिए आधारशिला रख सकते हैं। साथही वे जिला अस्पताल के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण करेंगे।
बिजावर में शुरू हुई तैयारियां :
मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के आने से पहले बिजावर में तैयारियां शुरू हो गई। बिजावर की मुख्य सड़क की मरम्मत और फुटपाथ पर मिट्टी डालने का काम गुरुवार को दिनभर होता रहा। मुख्यमंत्री के आने से पहले यहां पर साफ-सफाई से लेकर सड़कों की मरम्मत का काम कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का विरोध कर सकती है सपाक्स :
छतरपुर। सवर्णों का संगठन सपाक्स मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा का विरोध कर सकता है। सपाक्स के पदाधिकारियों ने इसको लेकर रणनीति भी बना ली है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर उनका घेराव किया जा सकता है। सपाक्स के जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह बुंदेला है। उनके सगे चाचा पूर्व सांसद-विधायक जितेंद्र सिंह बुंदेला है, जो मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के संभाग के प्रभारी है। इसलिए संगठन स्तर से लेकर प्रशासन स्तर तक लोग प्रयास कर रहे हैं कि सपाक्स को विरोध करने से रोक लिया जाए। वहीं एससी-एसटी एक्ट मुद्दे पर सपाक्स किसी भी स्थिति में समझौता करने के लिए तैयार नही हैं।

Home / Chhatarpur / MP Elections 2018 एक दिन में तीन विधानसभाओं की दूरी नापेंगे मुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो