scriptसभी की सलाह से बनाया जाएगा मंडल अध्यक्ष | Mandal president will be made with the advice of all | Patrika News
छतरपुर

सभी की सलाह से बनाया जाएगा मंडल अध्यक्ष

भाजपा के चुनाव अधिकारियों की बैठक में हुआ विमर्श

छतरपुरOct 06, 2019 / 01:44 am

हामिद खान

सभी की सलाह से बनाया जाएगा मंडल अध्यक्ष

सभी की सलाह से बनाया जाएगा मंडल अध्यक्ष


छतरपुर. भारतीय जनता पार्टी के मंडल निर्वाचन अधिकारियों की बैठक संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी की मौजूदगी में और भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में हुर्ई।
बैठक में संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि भाजपा में अभी बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया विधिवत रूप से जारी है। यह संगठनात्मक निर्वाचन पार्टी का भविष्य तय करेंगे, इसलिए प्रत्येक बूथ पर अनुभवी एवं पार्टी विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को ही महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाए। तिवारी ने कहा कि आगामी समय में मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाना है।
मंडल अध्यक्ष का चुनाव करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। विधानसभा मैं निवासरत वरिष्ठ जन एवं सकिय कार्यकर्ताओं की अवश्य सलाह ली जानी चाहिए। निर्णय सामूहिक होना चाहिए। प्रत्येक बूथ पर टीम गठित करते समय सभी समाज एवं वर्ग के कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाए। मेरा बूथ सबसे मजबूत के लक्ष्य पर कायम रहकर बूथ का गठन किया जाए। यदि बूथ मजबूत है तभी पार्टी सभी चुनाव जीत सकती है। जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथों का गठन आवश्यक है। बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन आवश्यक रूप से किया जाए।
इसके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने अब तक की प्रक्रिया की जानकारी रखी। जिला सह निर्वाचन अधिकारी विवेक चौरसिया ने निर्वाचन संबंधित जानकारी देते हुए कहा सभी मंडलों में बूथ समितियों का गठन शत प्रतिशत होना आवश्यक है। जिस मंडल में शत-प्रतिशत बूथ समितियों का गठन नहीं किया जाएगा, वहां पर मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन रोक दिया जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी ने एवं आभार जिला महामंत्री अरविंद पटैरिया ने व्यक्त किया।
बैठक के बाद संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने पार्टी कायाज़्लय में वरिष्ठजनों, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ जनों से सौजन्य भेंट कर आगामी संगठनात्मक चुनाव के संबंध में चर्चा की।

Home / Chhatarpur / सभी की सलाह से बनाया जाएगा मंडल अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो