scriptआम का रेट 10 रुपए कम नहीं किया तो सैनिक ने कर दी महिला की हत्या | Mango rate is not less than 10 rs soldier murdered the women | Patrika News
छतरपुर

आम का रेट 10 रुपए कम नहीं किया तो सैनिक ने कर दी महिला की हत्या

आम के भाव को लेकर वृद्ध महिला से बाजार में हुआ था होमगार्ड सैनिक का विवाद, बाद में वृद्धा की बहू की कर दी हत्या

छतरपुरJun 19, 2019 / 07:49 pm

Samved Jain

murder

आम का रेट 10 रुपए कम नहीं किया तो सैनिक ने कर दी महिला की हत्या

छतरपुर. बिजावर क्षेत्र के पिपट थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड सैनिक ने 10 रुपए के पीछे एक महिला से विवाद करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। वारदात में एक अन्य महिला के साथ भी मारपीट की गई है, जिसे भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस ने फरार हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आम के भाव को लेकर हुआ था विवाद
पिपट थाना क्षेत्र के पनागर गांव निवासी आम बेचने वाली महिला मंती पत्नी नाथूराम राजपूत कच्चे आम बेचने के लिए बाजार गई थी। यहां होमगार्ड सैनिक लखन दुबे ने आम के भाव महिला से पूछे। 10 रुपए भाव कम-बढ़ को लेकर सैनिक और आम बेचने वाली महिला के बीच तीखी बहस हो गई। इस वाद-विवाद के बाद सैनिक लखन वहां से चला गया था।

आम का रेट 10 रुपए कम नहीं किया तो सैनिक ने कर दी महिला की हत्या

आम बेचने वाली महिला की बहू से किया विवाद
पिपट थाना प्रभारी आशुतोष ने बताया कि सुबह आम बेचने वाली महिला से विवाद के बाद लखन वहां से चला गया था। इसके आधे घंटे बाद ही सैनिक लखन को आम बेचने वाली महिला की बहू विमला राजपूत और मोहनी राजपूत रास्ते में दिखीं। जो कि खेत जा रहीं थीं। जिनसे भी सैनिक लखन ने वाद विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने जब विरोध किया तो लखन ने लाठी ने दोनों महिला की पिटाई शुरू कर दी। बेरहमी से की गई पिटाई के दौरान विमला के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहनी को बाद में अस्तपाल में भर्ती कराया गया।

आम का रेट 10 रुपए कम नहीं किया तो सैनिक ने कर दी महिला की हत्या

10 रुपए को लेकर हत्या, आरोपी फरार
ग्राम पनागर में 10 रुपए कम करने के मामूली से विवाद पर होमगार्ड सैनिक ने लाठी से महिला की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। विवाद सास से हुआ था लेकिन गुस्से में आकर सैनिक ने बहू को मार डाला।
थाना प्रभारी पिपट आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी सैनिक मौके से भाग गया। मारपीट में घायल मोहिनी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने दो टीमें बनाई हैं। आरोपी को जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

Home / Chhatarpur / आम का रेट 10 रुपए कम नहीं किया तो सैनिक ने कर दी महिला की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो