scriptश्रीकृष्ण जन्म पर भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव | Nandotsav celebrated in Bhagwat Katha on Shrikrishna birth | Patrika News
छतरपुर

श्रीकृष्ण जन्म पर भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव

भागवत से ही भवसागर पार होता है : पं. नवलकिशोर

छतरपुरFeb 28, 2019 / 01:23 am

हामिद खान

Nandotsav celebrated in Bhagwat Katha on Shrikrishna birth

Nandotsav celebrated in Bhagwat Katha on Shrikrishna birth

छतरपुर. शहर के नरसिंह मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को ५६ भोग लगाया गया। गोवर्धन पर्वत की कथा के प्रसंग पर कथा का श्रोताओं ने रसपान किया। इसके पहले श्रीकृष्ण जन्म की कथा के प्रसंग पर कथा स्थल पर नंद उत्सव मनाया गया। इसके साथ कथावाचक पंडित नवलकिशोर महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि पूतना वध, कालिया मर्दन जैसी लीलाएं वास्तव में बाल संरक्षण, जल संरक्षण का संदेश देती हैं। इसके पहले सोमवार को कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान के बाल रूप की सजीव झांकी सजाई गई थी। भगवान के जन्म पर बधाई गीत भी गाए गए। पूरे समय श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।

कथावाचक पं. नवलकिशोर दास महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण इस धरती पर धर्म की रक्षा के लिए आए थे। अधर्म की नीति का समाप्त करने के लिए भगवान खुद ही पृथ्वी पर आते हैं। उन्होंने कहा कि अनीति, अत्याचार, पाप, अनाचार और षडयंत्र कभी सफल नहीं होते हैं। यह क्षणिक होते हैं। लेकिन सद्चार, परोपकार, सद्कर्म, न्याय और नीति हमेशा स्थाई होते हैं। इंसान का जीवन इन्हीं आचारणों के करीब होना चाहिए।
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने भी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में वीपी सिंह, करुणेंद्र सिंह, सीता सिंह, द्रोपती कुशवाहा, दीपा सिंह, मेघा, अनिमेष द्विवेदी, नागेंद्र सिंह बच्ची सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
Nandotsav </figure> celebrated in <a  href=Bhagwat Katha on shrikrishna birth” src=””>

Home / Chhatarpur / श्रीकृष्ण जन्म पर भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो