scriptअनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत | One-and-a-half-year-old girl died after a car crashed into a tree | Patrika News
छतरपुर

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत
 

छतरपुरJan 29, 2020 / 01:31 am

हामिद खान

One-and-a-half-year-old girl died after a car crashed into a tree

One-and-a-half-year-old girl died after a car crashed into a tree

छतरपुर. गुलगंज थाना क्षेत्र के बिजावर तिराहा के पास एक तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे एक पेड़ से टकरा गई। घटना में कार सवार पति-पत्नी और पुत्र-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डेढ़ वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा निवासी अमित जैन उर्फ अन्जू पिता मानिक जैन (३५) पेसे से व्यवसाई हैं और उनकी पत्नी चंदा जैन (३०) पास के गांव में शासकीय शिक्षिका हैं। वह अपने पुत्र आर्यन (८) व डेढ़ वर्षीय पुत्री आन्वी जैन के साथ कार द्वारा सोमवार को छतरपुर आए थे। जहां से रात में १० बजे कार से बड़ामलहरा जा रहे थे। तभी रात १०.३० बजे गुलगंज थाना क्षेत्र के बिजावर तिराहा के पास कार अनियंत्रित होकर कानपुर सागर नेशनल हाईवे किनारे पेड से टकरा गई। हादसे में परिवार के सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल-१०० टीम द्वारा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने आन्वी जैन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अमित जैन, उनकी पत्नी चंदा जैन व पुत्र आर्यन ही हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं घटना में चंदा जैन को पैरों में अधिक चोटें बताई जा रही हैं।

Home / Chhatarpur / अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो