scriptSwachh Bharat 2020: ऐसे कैसे सुधरेगी स्वच्छता की रैंकिंग, हाल तो देखिए शहर के जनाब | Swachhta Survekshan 2020: Before Survekshan See Photos of chhatarpur | Patrika News
छतरपुर

Swachh Bharat 2020: ऐसे कैसे सुधरेगी स्वच्छता की रैंकिंग, हाल तो देखिए शहर के जनाब

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: गंदगी से अटे पड़े शहर के वार्ड, गंदगी में पनप रहे मच्छर, सफाई नहीं आ रही नजर

छतरपुरDec 14, 2019 / 07:32 pm

Samved Jain

Swachh Bharat 2020: ऐसे कैसे सुधरेगी स्वच्छता की रैंकिंग, हाल तो देखिए शहर के जनाब

Swachh Bharat 2020: ऐसे कैसे सुधरेगी स्वच्छता की रैंकिंग, हाल तो देखिए शहर के जनाब

छतरपुर. कहने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 ( Swachhta Survekshan 2020 ) की तैयारियों में नगरपालिका का अमला व्यस्त हैं। युद्ध स्तर पर साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा हैं, लेकिन हकीकत इसके कुछ उलट ही हैं। शहर के मुख्य स्थानों पर जमा कचरा और गंदगी की तस्वीरें नपा के अभियान की पोल खोलती हैं।
photo6314602116085295419.jpg
पत्रिका ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का जायजा लिया तो गंदगी हर जगह देखने मिली। जगह-जगह कचरे के ढेर के बीच गंदगी फैला रहे नजर आए। अनेक जगहों पर लंबे समय से गंदा पानी भरा नजर आया, जहां से निकलना भी दूभर हो रहा हैं। खाली पड़े प्लाटों और जगहों पर भी भारी मात्रा में कचरा जमा नजर आया। शहर की सड़कों के आसपास भी साफ-सफाई नजर नहीं आई। इतनी गंदगी के बाद भी शहर को स्वच्छता में नंबर १ बनाने के पोस्टर मजाक साबित होते हैं, जबकि शहर के यह हाल हैं।


पुराना पन्ना नाका: कलेक्टर निवास के पीछे जमी गंदगी
पुराने पन्ना नाके पर कलेक्टर निवास के पीछे की तरफ सब्जी मार्केट के नजदीक एक प्लॉट में काफी कचरा और गंदगी जमा हैं। यहां गंदगी का स्तर इतना बढ़ चुका हैं कि पानी पूरा काला हो चुका हैं। यहां से निकलने पर सड़ांध भरी बदबू का सामना करना होता हैं। आसपास रहने वाले लोग गंदगी और इससे होने वाली मच्छर और अन्य जीवों से फैलने वाली गंदगी से परेशान हैं। इस गंदगी में डेंगू का लार्वा भी पनपने लगा हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां सफाई नाममात्र के लिए ही होती हैं।

Swachh Bharat 2020: ऐसे कैसे सुधरेगी स्वच्छता की रैंकिंग, हाल तो देखिए शहर के जनाब

नगरपालिका के आसपास भी गंदगी का आलम
जिन रास्तों से होकर नगरपालिका दफ्तर अधिकारी पहुंचते हैं, वहां भी गंदगी अटी पड़ी हैं। नगरपालिका के पीछे के हिस्से में ही कचरा का ढेर देखने मिल सकता हैं। जहां दिन भर कचरे में मंडराते हुए देखे जा सकते हैं। अनेक बार तो यहां सड़क पर वाहन से टकराते हुए नजर आए हैं। नगरपालिका के पास ही कोर्ट रोड पर भी गंदगी का ढेर देखने मिल सकता हैं। जहां भी गंदगी फैलाते नजर आ सकते हैं।

photo6316658383217862974.jpg

यहां भी गंदगी का आलम
शहर के मेला ग्राउंड के आसपास भी गंदगी और कचरा के ढेर देखे जा सकते हैं। यहां भी गंदगी के कारण आसपास के दुकानदार परेशान रहते हैं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण यहां ऐसी स्थिति बनती हैं। इसके अलावा सनसिटी रोड पर भी गंदगी के ढेर देखने मिल सकते हैं।


400 कर्मचारी लगे है साफ-सफाई में
शहर की साफ-सफाई का जिम्मा करीब 400 कर्मचारियों के हवाले हैं। जिनमें से कुछ पक्के तो कुछ कच्चे में नौकरी कर रहे हैं। 40 वार्डों के अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। जिनके अंडर में सफाई कर्मचारी भी लगे हुए हैं। 27 टिपर वाहन कचरा कलेक्शन के लिए दौड़ रहे हैं। 100 से अधिक कंटेनर, डस्टबिन भी शहर में रखे हुए हैं। इतनी व्यवस्थाओं के बाद भी शहर गंदगी से अटा पड़ा हुआ हैं और पोस्टर नंबर1 बनाने के लिए लगाए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो