scriptशादी के तीन दिन पहले युवती का शव प्रेमी के साथ फंदे पर मिला लटका | Three days before the wedding woman's body was found hanging with love | Patrika News

शादी के तीन दिन पहले युवती का शव प्रेमी के साथ फंदे पर मिला लटका

locationछतरपुरPublished: Feb 08, 2020 07:23:27 pm

Submitted by:

Samved Jain

अंतरजातीय संबंध होने के कारण परिजनों के इंकार की आ रही बात सामने

शादी के तीन दिन पहले युवती का शव प्रेमी के साथ फंदे पर मिला लटका

शादी के तीन दिन पहले युवती का शव प्रेमी के साथ फंदे पर मिला लटका

छतरपुर. 11 फरवरी को लड़की का विवाह था। शादी की रश्में शुरू हो गई थीं। घर में रिश्तेदारों का पहुंचना शुरू हो गया था। खुशी का माहौल था। इसी बीच रात में अचानक लकड़ी के गायब होने से हड़कंप मच जाता हैं और सुबह जो तस्वीर सामने आती हैं, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया था। शादी के तीन दिन पहले युवती का शव अपने प्रेमी के साथ पेड़ के फंदे पर लटका मिलता हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी हैं। पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या माना जा रहा हैं, हालांकि, मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। दो डॉक्टर की पैनल द्वारा शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया हैं। जिसकी रिपोर्ट के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।

मामला बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी के बाहरपुरा गांव का हैं। जहां रात में अचानक सुषमा पटैल 18 के घर से गायब होने से हड़कंप मच गया। तत्काल ही परिवार के लोगों ने सुषमा की तलाश शुरू की। रात में ही गांव और आसपास खोज की गई। चंद्रपुर चौकी पुलिस ने भी रात भी तलाशी की। इस दौरान पता चला कि गांव का ही युवक नीरज पाल 20 भी गायब है। दोनों परिवारों के बीच तनातनी का माहौल भी रहा, लेकिन कोई एक-दूसरे का पता नहीं बता सके।

सुबह गांव के किसी व्यक्ति को खेत में लगे पेड़ पर सुषमा और नीरज के एक साथ शव लटके दिखते हैं। इसके बाद गांव के लोग वहां पहुंचते हैं। पुलिस द्वारा शव को पेड़ से नीचे उतारा जाता हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाता हैं। पुलिस को दोनों के पास कोई नोट नहीं मिला हैं।

परिजनों को नहीं थी प्रेम प्रसंग की जानकारी
मामले में सुषमा के पिता भैरव पटैल का कहना है कि उन्हें दोनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। बेटी ने इस संबंध में कभी चर्चा भी नहीं की। इसी तरह नीरज के पिता सेवा पाल का कहना हैं। उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि अंतरजातीय मामला होने के कारण दोनों परिवारों ने यह रिश्ता नामंजूर कर दिया था। जिसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस विवेचना में होगी।

शादी की चल रही थी तैयारी
मृतका के पिता ने बताया कि हम तो घर में बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। निमंत्रण पत्रिकाएं बांटी जा रही थीं। घर में रश्में भी शुरू हो गई थी। 11 फरवरी को बेटी का विवाह था। किसी भी इस तरह के घटनाक्रम का अंदेशा तक नहीं था। वह खुद हैरत में हैं।

वर्जन
लड़की के गायब होने की सूचना के बाद रात में ढूंढने के काफी प्रयास किए गए। सुबह युवक-युवति के शव पेड़ पर फंदे पर लटके मिले। मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया हैं। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात हैं।
डीडी शाक्य, चौकी प्रभारी चंद्रनगर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो