scriptखजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें | Why BJP Selected Vishnu Datt Sharma for Khajuraho Lok sabha candidate | Patrika News
छतरपुर

खजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें

खजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें

छतरपुरApr 14, 2019 / 03:37 pm

Samved Jain

खजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें

खजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें

खजुराहो. लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण यानि 6 मई 2019 को खजुराहो लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। ऐसे में अब तक इस सीट से भाजपा उम्मीदवार घोषित नहीं होने से सभी की टेंशन बनी हुई थी। रविवार को भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। विष्णुदत्त शर्मा की टिकट फाइनल होते ही अब बुंदेलखंड की खजुराहो सीट से सिर्फ एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि विष्णु दत्त शर्मा कौन है? कहां के है? और विष्णु दत्त शर्मा को खजुराहो से टिकट क्यों दिया गया? इन सभी सवालों के जवाब देने के लिए पत्रिका ने विष्णु दत्त शर्मा के बारे में कुछ जानकारी एकत्रित की है। सबसे पहले बता देते है कौन है विष्णु दत्त शर्मा।
खजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें

कौन है विष्णुदत्त शर्मा


विष्णुदत्त शर्मा मूलत: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के निवासी है। उन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। जो 32 वर्षों से लगातार सक्रिय राजनीति में है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने के बाद विष्णुदत्त शर्मा को संगठन में अनेक पद मिले। मौजूदा समय में वह भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री है। प्रदेश की राजनीति में उन्हें बड़ा चेहरा माना जाता है। संघ से भी उनका जुड़ाव रहा है। विष्णुदत्त शर्मा का ताजा परिचय यह है कि वह 2019 लोक सभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी है।
खजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें

खजुराहो प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा का राजनैतिक कॅरियर


विष्णुदत्त शर्मा के बारे में बताया जाता है कि वह संघ और भाजपा संगठन से जुड़े जमीनी नेता माने जाते है। विष्णुदत्त शर्मा 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1995 से फुल टाइमर राजनीति में विष्णुदत्त ने कदम रखे। 1993 से 1994 तक वह मप्र राज्य में सचिव रहे। विष्णुदत्त शर्मा 2001 से 2007 तक मप्र में ABVP राज्य संगठन सचिव रहे। इस दौरान विष्णुदत्त शर्मा एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। 2007 से 2017 तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव रहे। 2007 से 2009 तक विष्णुदत्त शर्मा एबीवीपी केराष्ट्रीय महासचिव भी रहे। अभी वह मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री है।
खजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें

विष्णुदत्त शर्मा को खजुराहो से क्यों दिया गया टिकट


1987 से राजनैतिक कॅरियर शुरू करने वाले विष्णुदत्त शर्मा वैसे तो आम चुनावों से दूर ही रहे है, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी क्यों बनाया, इस सवाल का जवाब फिलहाल सभी चाह रहे है। जिसका जवाब तो भाजपा से ही मिलेगा, लेकिन जितनी जानकारी विष्णुदत्त शर्मा के बारे में प्राप्त हुई है उसके अनुसार राष्ट्रवादी नेता होने की छबि इनके टिकट का मुख्य कारण हो सकती है। विष्णुदत्त शर्मा अपने राजनैतिक कॅरियर के दौरान काफी आंदोलनों में भी शामिल हो चुके है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनों में उन्होंने पदयात्रा भी निकाली थी, जो बालाघाट से शुरू हुई थी। शिक्षा में व्यावसायीकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में वह हमेशा सक्रिय रहे है। विष्णुदत्त शर्मा ने नर्मदा में प्रदूषण का अध्ययन किया है। साथ ही NGT में मामला दायर भी किया है। यही सब वजह हो सकती है कि भाजपा ने उन्हें खजुराहो से टिकट दिया है।
खजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें

विष्णुदत्त शर्मा को यहां से भी मिली पहचान


2015 में विष्णु दत्त शर्मा को नेहरू युवा केंद्र के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ था। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उन्हें यह नियुक्ति दी गई थी। तब विष्णु दत्त शर्मा ने कहा था कि कौशल विकास एनडीए सरकार की प्रमुख चिंताओं में से एक है। युवाओं में नेतृत्व की गुणवत्ता और देशभक्ति के सम्मान के साथ कौशल विकास प्रदान करने में एनवाईके अपना पूरा प्रयास करेगा। उन्होंने सौंपे गए कार्य के लिए सरकार और भाजपा नेताओं को धन्यवाद दिया। इस पद के बाद मध्यप्रदेश और राष्ट्रीय राजनीत में भी उन्हें काफी पहचान मिली थी।
खजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें

विष्णुदत्त शर्मा ने किया आभार व्यक्त


भाजपा के प्रदेश महामंत्री और भाजपा से खजुराहो लोकसभा सीट से घोषित प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने टिकट मिलने के बाद अपने ऑफीशियल फेसबुक अकाउंट पर भाजपा संगठन और शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है। विष्णुदत्त शर्मा ने लिखा है कि एक सामान्य एवं जमीनी कार्यकर्ता पर विश्वास दिखाने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व और भाजपा मध्यप्रदेश का आभार व्यक्त करता हूं।

Home / Chhatarpur / खजुराहो लोकसभा सीट से क्यों भाजपा ने विष्णुदत्त शर्मा को दिया टिकट,कौन है शर्मा यहां पढ़ें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो