scriptभोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी शहर की गलिय | Abhishek | Patrika News
छिंदवाड़ा

भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी शहर की गलिय

जगह-जगह चला भंडारों का दौर

छिंदवाड़ाFeb 22, 2020 / 11:18 am

chandrashekhar sakarwar

भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी शहर की गलिय

भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी शहर की गलिय

छिंदवाड़ा / सुबह पांच बजे से रात ११ बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भंडारे होते रहे। पातालेश्वर में रात दो बजे से भक्त अभिषेक करने पहुंचे। यहां सुबह पांच बजे शिव शक्ति सेवा मंडल का भंडारा शुरू हुआ। इसमें चाय, कॉफी, साबूदाने की खिचड़ी, लस्सी, बड़े, आइस्क्रीम, खजूर के साथ फल बांटे गए। मोक्षधाम में आयोजित भंडारे में साबूदाना, फरारी नमकीन के साथ केला, संतरा भी बांटा गया। इसके साथ जगह-जगह, शर्बत, गन्ने का रस, मठा, साबूदाने की खीर, बड़े आदि लोगों को बांटे गए। मेला क्षेत्र में रास्तों पर कोई भक्तों को पानी पिला रहा था तो कोई भोलेनाथ पर अर्पण करने के लिए जल दे रहा था। पुराना छापाखाना से मोक्षधाम, पुराना पावर हाउस और पातालेश्वर मेला क्षेत्र में सौ से ज्यादा स्थानों पर शुक्रवार को भंडारे लोगों के लिए लगाए गए थे।
भंडारों में खूब बंटा फलाहारी प्रसाद
भूतभावन भगवान महादेव की पूजा का सबसे बड़ा दिन शिवरात्रि शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। ब्रह्ममुहुर्त में शिवालयों में भगवान शंकर के अभिषेक और पूजन अर्चन का दौर शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। शहर की गलियां दिनभर महादेव के जयकारों, उनके भक्ति गीतों से गूंजती रहीं। सार्वजनिक स्थानांे और मेला परिसरों में तो भंडारे चलते ही रहे। शहर के मोहल्लों, कॉलोनियों और मंदिरों में भी प्रसाद के रूप में फलाहार वितरित किया गया।

Home / Chhindwara / भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी शहर की गलिय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो