scriptशासकीय कर्मी पर प्राणघातक हमला | Attack on government worker | Patrika News
छिंदवाड़ा

शासकीय कर्मी पर प्राणघातक हमला

पुरानी सिविल लाइन शासकीय क्वार्टर निवासी मनीराम भारती पर अज्ञात व्यक्तियों ने देर रात धार हथियार से प्राण घात हमला कर दिया।

छिंदवाड़ाMay 27, 2019 / 05:30 pm

Sanjay Kumar Dandale

Beaten

हमला

छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा . पुरानी सिविल लाइन शासकीय क्वार्टर निवासी मनीराम भारती पर अज्ञात व्यक्तियों ने देर रात धार हथियार से प्राण घात हमला कर दिया। इस हमले में घायल मनीराम की हालत गंभीर है। रात एक बजे वारदात के बाद 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अनुविभागीय अधिकारी, न्यायाधीशों की कॉलोनी एसडीओपी कार्यालय के नजदीक राजस्व निरीक्षक कार्यालय कॉलोनी के क्वार्टर बने हुए हैं। सिविल लाइन के शासकीय क्वार्टर में रहने वाला मनीराम पिता जगत सिंह भारती (38) वार्ड क्र. 1 में रहता है। शनिवार को कुंडा ग्राम से आकर खाना खाकर परिवारजनों के साथ सो गया करीबन रात्रि एक बजे मनीराम नींद में था पीछे के दरवाजे में बाहर से हाथ डालकर अज्ञात व्यक्ति नए घर में प्रवेश कर टॉवल से मनीराम का मुंह दबाकर मारने का प्रयास किया गया। इस दौरान अज्ञात हमलावर ने चाकू से गले में हमला कर दिया और चोट लगते ही मनीराम ने देखा नकाब धारी को देखकर चलाने पर उसकी पत्नी सरिता ने जागकर लाइट चालू की मनीराम को हमलावर ने फिर से चाकू मारा और बचाव करने पर उसने चाकू जांघ पर भी मार दिया।इस घटना में पति-पत्नी ने हमलावर को पकडऩे का प्रयास किया तो वह धक्का मारकर भागने में सफल हो गया।
घटना की जानकारी लगने पर पड़ोसी मनोज श्रीवास्तव, हरिशंकर आदि ने संजीवनी 108 बुलाकर सिविल अस्पताल लेकर आए। मनीराम ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने जान से खत्म करने के उद्देश्य से घर में पीछे से घुसकर चाकू से हमला किया है। रिपोर्ट पर सहायक उपनिरीक्षक केके बघेल ने धारा 307 459 में मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात हमलावर की जांच तलाश जारी है।

Home / Chhindwara / शासकीय कर्मी पर प्राणघातक हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो