scriptदिग्गी का बयान पाक परस्त | BJP accuses | Patrika News
छिंदवाड़ा

दिग्गी का बयान पाक परस्त

भाजपा ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

छिंदवाड़ाMar 04, 2019 / 01:15 am

prabha shankar

BJP accuses

BJP accuses


छिंदवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने और इमरान खान की तारीफ करने को पाक परस्त बयान बताया है। रविवार को उनके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धिक्कार दिवस मनाया। भाजपा नेता चौधरी चंद्रभान सिंह, रमेश पोफ ली, शेषराव यादव, धर्मेंद्र मिगलानी, विजय पांडे और संजय सक्सेना ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता इस देश की राजनीति में धीरे-धीरे काले धब्बे बनते जा रहे हैं। उनके लिए पाकिस्तान के प्रति प्रेम और पाकिस्तान में वोटों की फसल देखना आम बात हो गई है। ऐसा करते-करते अब वे सेना के मनोबल को तोडऩे और सैनिकों का अपमान करने का दुस्साहस भी करने लगे हैं।
दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं को अपने कृत्य पर सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि 26-11 के हमले के बाद तत्कालिक सरकार को आतंकवाद के विरुद्ध कार्यवाही करने से किसने रोका था। क्या दिग्विजय सिंह यह बता सकते हैं कि सबरजीत सिंह को भारत जिंदा क्यों नहीं लाया जा सका। क्या दिग्विजय सिंह के पास इस बात का जबाव है कि उन्होंने वाटला हाउस उनकाउंटर में शहादत का अपमान क्यों किया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल थे।

Home / Chhindwara / दिग्गी का बयान पाक परस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो