scriptभाजपा विधायक ने की मुख्यमंत्री के छिंदवाड़ा मॉडल की तारीफ | BJP MLA praises Chhindwara model | Patrika News
छिंदवाड़ा

भाजपा विधायक ने की मुख्यमंत्री के छिंदवाड़ा मॉडल की तारीफ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा: भटक गए हैं सिवनी विधायक मुनमुन

छिंदवाड़ाApr 04, 2019 / 06:25 pm

prabha shankar

BJP MLA praises Chhindwara model

BJP MLA praises Chhindwara model

छिंदवाड़ा. कल्चुरी समाज के बुधवार को छिंदवाड़ा में हुए परिचय सम्मेलन में भाजपा नेता और सिवनी विधायक मुनमुन राय ने छिंदवाड़ा मॉडल की मंच से तारीफ की। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ विशेष रूप से शहर आए। कार्यक्रम में समाज से जुड़े मंत्री विधायकों को भी बुलाया गया था। सिवनी विधायक मुनमुन राय ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में छिंदवाड़ा मॉडल की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा को आपने मॉडल बनाया है, हम आशा करते हैं कि पूरा मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा जैसा बने। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री हैं, हमारे गार्जियन हैं और अपने अधिकार के लिए हम आपसे झगड़ते भी रहेंगे।
मुख्यमंत्री कमलनाथ जब सम्बोधित करने आए तो उन्होंने कहा कि मुनमुन भटक गए हैं। ध्यान रहे विधानसभा चुनाव के पहले मुनमुन राय के कांग्रेस में शामिल होने के चर्चे थे, लेकिन वह भाजपा के टिकट पर लड़े और विधायक बने। कार्यक्रम में प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल, कटनी विधायक संदीप जायसवाल के अलावा राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संगठन के अध्यक्ष राजमणी पटेल भी उपस्थित थे।

Home / Chhindwara / भाजपा विधायक ने की मुख्यमंत्री के छिंदवाड़ा मॉडल की तारीफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो