scriptएक साल तक होता रहा दुष्कर्म | Blackmailing after sex | Patrika News
छिंदवाड़ा

एक साल तक होता रहा दुष्कर्म

जब उसके पास कोई और दूसरा चारा नहीं बचा तो उसने अपने परिजन को पूरी दास्ता बताई।

छिंदवाड़ाSep 15, 2017 / 03:43 pm

prashant sahare

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा/नागपुर. प्यार में पडक़र शादी की चाहत में शारीरिक सम्बंध बनाना एक इंजीनियरिंग की छात्रा को इस कदर भारी पड़ गया कि उसने इज्जत के साथ-साथ मां-बाप की जमा रकम भी गंवा दी। सम्बंध बनाने के दौरान युवक द्वारा बनाई गई वीडियो वायरल करने की धमकी से डरी युवती बार-बार अपनी आबरू लुटवाती रही और घर से मिलने वाले पैसों से उसका मुंह बंद करती रही। जब उसके पास कोई और दूसरा चारा नहीं बचा तो उसने अपने परिजन को पूरी दास्ता बताई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विप्लव अहिरवार नागपुर से और पीडि़त छात्रा भंडारा निवासी है। वह नंदनवन थाना परिसर में रहती है। छात्रा ने पुलिस की दी शिकायत में बताया है कि गांव से आने-जाने के दौरान उसकी पहचान विप्लव से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नम्बर लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपी ने छात्रा का शादी का झांसा दिया और शारीरिक सम्बंध बनाने लगा। साथ इसकी वीडियो क्लिीपिंग भी बनाई। इस बीच वह छात्रा से पैसे भी उधार लेता रहा। विप्लव के लगातार पैसे मांगे से छात्रा परेशान होने लगी। जब अति हो गई तो छात्रा ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इनकार करने पर विप्लव उसे अश्लील क्लिीपिंग वायरल करने की धमकी देने लगा। अब वह जबरन सम्बंध बनाने के साथ ज्यादा पैसे मांगने लगा। इस तरह छात्रा ने उसे करीब एक लाख रुपए दे दिए। आखिरकार छात्रा ने पूरी आपबीती अपने परिजन को बताई। इसके बाद परिजन सम्बंधित थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी फरार है।

जानकारी देने लगा दिए तीन साल
नागपुर. करीब दो दशक से चल रहे गोंदिया.जबलपुर ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देने में रेलवे बोर्ड ने 3 साल का समय लगा दिया। इससे रेल विभाग के हाईटेक होने के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। गोंदिया.जबलपुर ब्रॉडगेज बदलने के काम पर अब तक 745 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। गोंदिया से जबलपुर तक की दूरी 285 किमी है और अब तक 174 किमी तक का ही काम हो सका है। इस साल इस प्रोजेक्ट पर और 154 करोड़ खर्च किए जाएंगे।गोंदिया.जबलपुर नैरो गेज को बदलने की मांग काफी पुरानी है। रेलवे ने करीब 20 साल पहले इसे ब्रॉडगेज करने का निर्णय लिया। इसके बाद रेल बजट में प्रावधान किया गया। रेल विभाग अब तक 174 किमी तक ही लाइन बदल सका है। गोंदिया.जबलपुर का फासला 285 किमी है। मार्च 2017 तक इस प्रोजेक्ट पर 745 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। इस साल इस पर 154 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में बाधाएं भी कुछ कम नहीं हैं। इन बाधाओं को कम करने में शासन.प्रशासन ने जितनी तेजी दिखानी चाहिए वह दिखाई नहीं दे रही।

Home / Chhindwara / एक साल तक होता रहा दुष्कर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो