scriptआज घोषणापत्र जारी करते ही छिंदवाड़ा में लेंगे पदाधिकारियों की बैठक | Chhindwara assembly election-2018 | Patrika News
छिंदवाड़ा

आज घोषणापत्र जारी करते ही छिंदवाड़ा में लेंगे पदाधिकारियों की बैठक

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ लेंगे बैठक

छिंदवाड़ाNov 09, 2018 / 10:53 pm

prabha shankar

200 crores spent on government treasury

200 crores spent on government treasury

छिंदवाड़ा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और जिले के सांसद कमलनाथ शनिवार दोपहर को छिंदवाड़ा आएंगे। जानकारी के अनुसार कमलनाथ आते ही कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। रविवार की सुबह वे वापस लौट जाएंगे। चुनाव के ठीक पहले उनका छिंदवाड़ा दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समझा जा रहा है कि वे चुनाव की रणनीति पदाधिकारियेां के साथ बैठकर बनाएंगे और दिशा निर्देश देंगे। इस दौरान टिकट न मिलने के कारण असंतुष्ट पार्टी के नेताओं से भी वे मिलेंगे। ध्यान रहे मतदान इसी महीने की 28 तारीख को है। प्रचार के लिए समय कम बचा है। अध्यक्ष के तौर पर जिले की सातों विधानसभा सीटे बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रहीं हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के नाते स्वयं कमलनाथ तो यहां भाजपा से ज्यादा सीट लाने की कोशिश करेंगे। इधर प्रदेश भर की निगाहें भी यहां रहेंगी। पार्टी का प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में कैसा रहता है यह भी बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।
भोपाल में वचनपत्र करेंगे घोषित
कमलनाथ भोपाल में सुबह 11 बजे चुनाव से पहले पार्टी का वचन पत्र जारी करेंगे। चुनावी घोषणा पत्र को इस बार कांग्रेस ने वचन पत्र नाम दिया है। इस वचन पत्र में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद किए गए जाने वाले कामों की सूची है, जो जनता के सामने घोषित किए जाएंगे।

Home / Chhindwara / आज घोषणापत्र जारी करते ही छिंदवाड़ा में लेंगे पदाधिकारियों की बैठक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो