scriptसरकारी हॉस्पिटल के हाल-बेहाल! चूहे ने मरीज के पैर कुतरे, डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज | chhindwara government hospital condition is worst rat cut down patients feet | Patrika News
छिंदवाड़ा

सरकारी हॉस्पिटल के हाल-बेहाल! चूहे ने मरीज के पैर कुतरे, डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज

MP News : एमपी के छिंदवाड़ा में सरकारी अस्पताल में चूहों के आतंक से मरीज परेशान हैं। एक महिला के पैर को चूहे ने कुतर दिया।

छिंदवाड़ाMay 16, 2024 / 06:55 pm

Himanshu Singh

chhindwara govt hospital
मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों के बुरे हाल किसी से छुपे नहीं है। आए दिन इन अस्पतालों में कुछ-कुछ घटित होता रहता है। एक ऐसा ही मामला छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल से आया है। जहां एक चूहों ने मिलकर एक महिला मरीज के पैरों के कुतर डाला। जिसकी वजह से महिला के पैरों में घाव हो गए हैं। बता दें कि महिला को बुखार-खांसी है। वहीं शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ। इसी वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

चूहे ने कुतरे महिला के पैर


गिरिजा मालवी को बुखार-खांसी की शिकायत थी। जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान शुगर लेवल भी चेक किया तो वह बढ़ा हुआ था। जिसके बाद महिला को एडमिट कर लिया गया। बुधवार की दरमियानी रात गिरिजा मालवी को रात तीन बजे चूहे ने पैर में काट लिया। इसकी जानकारी मौके पर मौजूद नर्सों को भी दी गई, लेकिन किसी ने इलाज नहीं किया। फिर गुरुवार को सुबह 6 बजे चूहे ने ऐड़ी में काट लिया।
इस मामले पर हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि मरीज जमीन पर खाना गिरा देते हैं। इसी वजह से चूहे आ जाते हैं। वहीं सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में हर तीन महीने में पेस्ट-कंट्रोल किया जाता है। यदि किसी के साथ ऐसी घटना सामने आई है तो वह शिकायत दर्ज कराएं। उनका पूरा इलाज किया जाएगा।

Hindi News/ Chhindwara / सरकारी हॉस्पिटल के हाल-बेहाल! चूहे ने मरीज के पैर कुतरे, डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज

ट्रेंडिंग वीडियो